Dhanteras Par Kya Khariden: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि, मगर भूलकर भी क्या नहीं लेना है? चेक कर लें पूरी लिस्ट

Dhanteras Par Kya Khariden

Dhanteras Par Kya Khariden Aur Kya Nahi Khariden

Dhanteras Par Kya Khariden: दिवाली आने के साथ हर साल धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के साथ ही दिवाली के 5 दिनों के त्योहार की शुरुवात हो जाती है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पारंपरिक और पौराणिक कथाओं के अनुसार, धनतेरस को बरकत का प्रतीक माना गया है और मान्यता है कि इस दिन नए सामान की खरीदारी बेहद शुभ फलदायी होती है। खासकर धनतेरस पर कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करने की अपनी परंपरा है।

इसीलिए जब-जब धनतेरस का त्योहार आता है तो लोग तमाम तरह की चीजों को खरीदने के लिए अपने घरों से दुकानों की तरफ निकल पड़ते हैं। वैसे तो धनतेरस पर आप अपनी इच्छानुसार किसी भी शुभ चीज की खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन धनतेरस पर हमें विषेशतौर पर किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए। इस दिन ऐसा क्या खरीदा जाये कि जिससे हमारे जीवन में बरकत बढ़े और सुख-समृद्धि आए। इसके साथ ही धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना है, आज यहां पर इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिये जानते हैं।

  • धनतेरस पर ये चीजें खरीदनी चाहिए

1- धनतेरस पर अपने घर में धातु या मिट्टी की लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां जरूर खरीदकर लाएं और फिर दिवाली के दिन इन्हीं मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा करें। इसके अलावा आप धनतेरस के दिन ही दीये खरीदकर घर ले आयें और उन्हीं दीयों में से एक दीया शाम को अपने घर के मुख्य गेट पर जलाएं। धनतेरस पर ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही धनतेरस पर नए कलश की खरीदारी बेहद शुभ मानी गई है। भले ही आप मिट्टी का कलश लेकर ही क्यों न आयें।

2- धनतेरस पर सबसे शुभ और लाभदायक सोना-चांदी की खरीदारी होती है। इसलिए धनतेरस के दिन सोने या चांदी के आभूषण और गहनों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं। हालांकि जरूरी नहीं है कि आप सोने-चांदी की कोई भारी चीज ही खरीदें, आप एक हल्का सिक्का भी ले सकते हैं और अगर आप सिक्का भी नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कहते हैं इस दिन सूखा धनिया और झाड़ू की खरीदारी भी सोने-चांदी की खरीदारी के बराबार ही पुण्यफल देती है।

3-  धनतेरस पर आप तांबे और पीतल के नए बर्तन खरीद सकते हैं। तांबे और पीतल के बर्तन शुभता और सौभाग्य का प्रतीक हैं। ध्यान रहे कि, आप जब भी बर्तन खरीदकर लाएं तो उन्हें घर में ले जाने से पहले उनमें कुछ भर जरूर लें। खाली बर्तन घर न ले जायें। तांबे और पीतल के बर्तन के अलावा आप धनतेरस पर मिट्टी और धातु या स्टील के बर्तन भी ले सकते हैं। कोशिश करें कि इस दिन पीतल का कोई न कोई बर्तन अवश्य लें।

4- धनतेरस पर वैसे तो लोहे और प्लास्टिक का सामान नहीं खरीदना चाहिए लेकिन अगर आप इलेक्ट्रोनिक उपकरण, कोई वाहन, फोन, लैपटॉप, एसी, माइक्रोवेव खरीद रहे हैं तो आप खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप धनतेरस के दिन कोई घर या प्लॉट ले रहे हैं और ये और भी शुभ है। इसके अलावा धनतेरस के त्योहार पर नमक, गोमती चक्र और कौड़ियों की भी खरीदारी की जा सकती है।

  • धनतेरस पर ये चीजें नहीं खरीदनी चाहिए

1- धनतेरस पर लोगों को लोहे के बर्तन या लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त, यह माना जाता है कि धन के देवता भगवान कुबेर उन लोगों पर अपनी कृपा नहीं बरसाते हैं जो धनतेरस के दिन लोहा खरीदते हैं।

2- धनतेरस पर कई लोग स्टील की चीजें और बर्तन खरीद लाते हैं। लेकिन धनतेरस पर स्टील न खरीदने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा धनतेरस पर कांच के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। माना जाता है कि, कांच के बर्तन आमतौर पर राहु से संबंधित होते हैं इसलिए धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या कांच की चीजें खरीदना अशुभ है।

3- धनतेरस पर नुकीली चीजें खरीदने से परहेज करें। क्योंकि धनतेरस एक शुभ दिन है। इस दिन चाकू और कैंची या अन्य कोई भी नुकीली चीज नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये चीहेन परिवार के लिए दुर्भाग्य लाती हैं और पारिवारिक क्लेश होता है।

4- धनतेरस पर एल्युमीनियम और प्लास्टिक की चीजें को भी नहीं खरीदना चाहिए। इसके बजाय धातु से बनी वस्तुएं खरीदना बेहतर है।

5- धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदना धनतेरस के दिन अशुभ माना जाता है। अगर किसी को ऐसी किसी सामग्री की जरूरत है तो उसे एक दिन पहले या बाद में इसे जरूर खरीद लेना चाहिए।

6- धनतेरस की खरीदारी में नकली सोना-चांदी न खरीदें। धनतेरस के दिन भूलकर भी घर में नकली सोने के आभूषण, सिक्के और अन्य चीजें नहीं आनी चाहिए।

7- अगर आप धनतेरस पर मिट्टी का घड़ा घर पर ला रहे हैं तो जान लीजिये कि मिट्टी का खाली घड़ा घर लाना अशुभ माना जाता है। अगर आप वाकई इसे घर लाना चाहते हैं तो पहले इसे चावल, गेहूं के बीज जैसे किसी भी अनाज से भर लें फिर इसे अपने घर ले आएं।

8- धनतेरस की खरीदारी में जूते-चप्पल न खरीदें। क्योंकि जूते शनि से संबन्धित हैं इसलिए शनि से संबंधित कोई भी वस्तु खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

9- धनतेरस पर अगर आप कपड़े खरीद रहे हैं तो अच्छी बात है लेकिन भूलकर भी काले कपड़े न खरीदें। धनतेरस के त्योहार पर काले रंग की चीजें और कपड़े खरीदना अशुभ माना जाता है।

आरोग्य देव धन्वंतरि की पूजा का महत्व

धनतेरस का महत्व सिर्फ आर्थिक बरकत से ही नहीं है बल्कि स्वास्थ्य की बरकत से भी है। दरअसल धनतेरस पर आरोग्य देव धन्वंतरि की पूजा की मान्यता है। आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि हिंदू धर्म में देवताओं के चिकित्सक हैं, जो समुद्र मंथन से अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। उन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है और उनकी पूजा से रोगों से मुक्ति व दीर्घायु प्राप्त होती है। धनतेरस का पर्व उनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है और इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है। इसी के साथ धनतेरस तिथि पर किए गए कुछ उपाय भी धन प्राप्ति के लिए बेहद फलदायी माने जाते हैं।