Tihar Jail Prisoners Clash- तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच भीषण झड़प; मर्डर केस में बंद 2 कैदी घायल, अस्पताल लाए गए
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच भीषण झड़प; मर्डर केस में बंद 2 कैदी घायल, अस्पताल लाए गए, इसी जेल में अरविंद केजरीवाल बंद

Delhi Tihar Jail Prisoners Clash Two Injured News Update

Delhi Tihar Jail Prisoners Clash Two Injured News

Tihar Jail Prisoners Clash: देश की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाने वाली तिहाड़ जेल अब सुरक्षित नहीं रह गई है। दिल्ली की इस हाईप्रोफाइल जेल में बंद कैदियों को पुलिस का ही डर नहीं है। यही कारण है कि, अक्सर तिहाड़ में गैंगवार और कैदियों के बीच खूनी झड़प की घटनायें देखने को मिलती हैं।

अब तिहाड़ में एक बार फिर कैदियों के बीच भीषण झड़प हुई है। कैदियों के 2 गुट आपस में टकरा गए। जहां कैदियों में झड़प के दौरान जमकर हाथापाई हुई। वहीं इस झड़प में दो कैदी काफी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। दोनों कैदियों की पहचान लवली (22 वर्ष) और लवेश (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।

घटना शुक्रवार की है

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच भीषण झड़प की यह घटना शुक्रवार की है। बताया जाता है कि, तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में बंद कैदी लवली (22 वर्ष) और लवेश (22 वर्ष) की कैदी लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक के साथ झड़प हुई। बताया जाता है कि, लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में लवली और लवीश जेल में बंद थे। लोकेश ने जेल के अंदर हमले का प्लान बनाया और अपने साथी हिमांश और अभिषेक को प्लान में शामिल किया।

तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि, कैदियों में हाथापाई की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झड़प रोकी गई. वहीं इस झड़प में घायल हुए लवली और लवलेश को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने बातया कि, दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

फिलहाल ये पहली या दूसरी बार नहीं है, जब तिहाड़ में इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार वर्चस्व के लिए कैदियों के बीच तिहाड़ में हिंसा होती रही है। खूनी गैंगवार की बार-बार खौफनाक तस्वीरें सामने आईं हैं। तिहाड़ के अंदर धारदार हथियारों और चाकुओं से लहूलुहान कर दिया गया है।

मालूम हो कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में 2 मई 2023 को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हो गया था। गोगी गैंग के लोगों ने बड़ी बेरहमी के साथ टिल्लू ताजपुरिया को चाकुओं से गोदा था। गोगी गैंग के लोग पुलिस की मौजूदगी में भी टिल्लू को मरते दम तक चाकुओं से गोदते रह थे और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी। घटना को लेकर पुलिस की काफी थू-थू भी हुई थी। वहीं तिहाड़ जेल में तैनात कई पुलिस वालों पर बड़ा एक्शन हुआ था। कई पुलिस वाले यहां से हटा दिए गए थे।