दिल्ली से खबर, OMG: 5000 फीट पर अचानक प्लेन से निकलने लगा धुआं, हवा में यात्रियों की सांसें अटकने का यह मंजर देखिये

दिल्ली से खबर, OMG: 5000 फीट पर अचानक प्लेन से निकलने लगा धुआं, हवा में यात्रियों की सांसें अटकने का यह मंजर देखिये

Delhi SpiceJet Plane Smoke Video

Delhi SpiceJet Plane Smoke Video

Delhi SpiceJet Plane Smoke Video : स्‍पाइसजेट के एक विमान ने तो लोगों की सांसें ही हवा में अटका दीं| दरअसल, स्‍पाइसजेट के एक विमान ने दिल्ली से मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए उड़ान भरी थी| लेकिन उड़ान के बीच विमान में अचानक तेज धुआं फैलने लगा|

बतादें कि, विमान के साथ जिस समय यह घटना घट रही थी उस समय यह जमीन से लगभग 5000 फीट की ऊंचाई पर था| आप समझ सकते हैं कि ऐसी स्थिति में यह सब होता देख जहां विमान के क्रू मेंबर्स के हाथ-पांव फूल गए होंगे तो वहीं विमान में बैठे यात्रियों की घबराहट सबसे ज्यादा चरम पर होगी|

आपको बतादें कि, ऐसा ही हुआ| हवा में मौजूद प्लेन से धुआं निकलने पर यात्री बहुत ज्यादा घबरा गए और और मन में न जाने क्या अंदेशा जताने लगे| इसके साथ ही यात्रियों के सिटिंग एरिया में धुंआ-धुआं फ़ैल जाने से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हुई|

केबिन से निकल रहा था धुआं...

जानकारी के अनुसार, विमान के क्रू मेंबर्स ने केबिन से धुआं निकलता हुआ देखा| धुआं नजर आने से क्रू मेंबर्स हलकान तो हुए लेकिन उन्होंने इस दौरान सूझ-बूझ दिखाई और प्लेन को आराम से दिल्ली वापिस सुरक्षित लैंड करवा दिया| दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के सभी यात्री सुरक्षित बाहर उतर गए|

फिलहाल, विमान से अचानक उड़ान के दौरान धुआं कैसे निकला.. कहां कैसे आग लगी? यह एक बड़ा सवाल है| क्योंकि गनीमत रही है कि विमान की यह घटना ज्यादा भयावह नहीं हुई| नहीं तो मंजर काफी भीषण हो सकता था||

देखिये वीडियो कैसे यात्रियों के सिटिंग एरिया में भरा हुआ धुंआ... यात्री हैं परेशान...