Delhi Nagar Nigam Chunav Final Result 2022

AAP की झाड़ू में BJP साफ, मोदी मैजिक भी नहीं चला; दिल्ली फिर केजरीवाल की हुई, नगर निगम चुनाव के फाइनल नतीजे घोषित

Delhi Nagar Nigam Chunav Final Result 2022

Delhi Nagar Nigam Chunav Final Result 2022

Delhi Nagar Nigam Chunav Final Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) में BJP को हार का सामना करना पड़ा है| दिल्ली एक बार फिर आम आदमी पार्टी की हो गई है| AAP ने बंपर जीत (AAP Win Delhi MCD Election) दर्ज की है| पार्टी की जीत का दायरा इस कदर है कि उसे बहुमत (AAP Gets Majority in Delhi MCD Chunav) से 8 सीटें ज्यादा हासिल हुईं हैं| AAP के खाते में कुल 134 सीटें आईं हैं| जबकि बहुमत के लिए किसी पार्टी को 126 सीटों की जरूरत थी|

नहीं चला मोदी मैजिक, 15 साल बाद BJP साफ

बतादें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं| दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार मोदी मैजिक भी नहीं चल पाया| यह हार बीजेपी के लिए एक बहुत बड़ी हार इसलिए भी है क्योंकि पिछले 15 साल से बीजेपी का दिल्ली नगर निगम पर कब्जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी 2007 से राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम पर शासन कर रही थी| 2017 यानि पिछले दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 181 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आप केवल 48 वार्डों को ही जीत सकी थी और कांग्रेस 30 के करीब सीटें पाकर तीसरे स्थान पर रही थी|

दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को इतनी सीटें

वहीं, दिल्ली नगर निगम चुनाव में बात अगर कांग्रेस की करें तो पार्टी सिर्फ 9 सीटें ही हासिल कर पाई है| जबकि अन्य के खातों में 3 सीटें गईं हैं| आपको बतादें कि, दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों पर कड़ा मुकाबला था| दिल्ली के तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद दिल्ली का यह पहला नगर निगम चुनाव हुआ था|

अन्य खबरें भी देखें