Delhi MCD Chunav Result 2022

दिल्ली की 'छोटी सरकार' भी AAP की; नतीजों की तस्वीर में केजरीवाल की चमक, बहुमत के पार दिख रहा आंकड़ा, BJP का क्या होगा?

Delhi MCD Chunav Result 2022

Delhi MCD Chunav Result 2022

Delhi MCD Chunav Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) के नतीजे जारी हो रहे हैं| सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जा रही है| नतीजों को लेकर अब तक जो तस्वीर सामने आई है उसमें केजरीवाल अपनी चमक बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं|

दरअसल, बीजेपी को कांटे की टक्कर देते हुए अब आम आदमी पार्टी बहुत आगे निकल गई है| जो आंकड़े अबतक सामने आए हैं| उसमें AAP ने 89 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और लगभग 47 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है| जबकि बीजेपी जो कि पहले आगे चल रही थी वह अब तक 69 सीटें ही जीत पाई है और लगभग 32 सीटों पर आगे है|

इसके अलावा कांग्रेस 4 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 5 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है| कुल मिलाकर सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत के पार जाती दिख रही है| बहुमत के लिए किसी पार्टी को 126 सीटें चाहिए|

Delhi MCD Chunav Result 2022
Caption

कुल 250 सीटों पर नतीजें आने हैं

आपको बतादें कि, दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों पर नतीजें आने हैं| दिल्ली के तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद दिल्ली का यह पहला नगर निगम चुनाव है|

दिल्ली नगर निगम पर लंबे समय से भाजपा का शासन

मालूम रहे कि, पिछले 15 साल से बीजेपी का दिल्ली नगर निगम पर कब्जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी 2007 से राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम पर शासन कर रही है| वहीं 2017 यानि पिछले  दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 181 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आप केवल 48 वार्डों को ही जीत सकी थी और कांग्रेस 30 के करीब सीटें पाकर तीसरे स्थान पर रही थी|

अन्य खबरें भी देखें...