Delhi Kanjhawala Girl Case Latest Updates: गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, 11 पुलिसवाले Suspend
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिल्ली में 20 साल की लड़की को कार से घसीटने का मामला; गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, Suspend हुए पुलिसवालों की संख्या देख लीजिए

Delhi Kanjhawala Girl Case Latest Updates

Delhi Kanjhawala Girl Case Latest Updates

Delhi Kanjhawala Girl Case Latest Updates: दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की लड़की के साथ जो दिल दहला देने वाली दरिदंगी हुई, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. लड़की के साथ जो हुआ उसे सोचते हुए भी आत्मा कांपती है। खैर, इस पूरे मामले में अब गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन सामने आया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस के 11 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पुलिसवालों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं। बताया जाता है कि, जब लड़की के साथ घटना घट रही थी तो उस वक्त पीसीआर में ड्यूटी दे रहे इन पुलिसवालों ने अपनी सक्रियता नहीं दिखाई।

31 दिसंबर की वो रात, जो लड़की के लिए काल बन गई

बतादें कि, यह घटना 31 दिसंबर की रात की है। लड़की स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बलेनो कार में सवार पांच युवकों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और फिर इसके बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। लड़की बलेनो के नीचे फांसी रही और तड़पती रही और तड़प-तड़पकर मर गई। लेकिन युवकों ने कार नहीं रोकी।

पीड़िता सड़क पर बिल्कुल नग्न मिली थी

वहीं सुबह जब लड़की की लाश सड़क पर पड़ी मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। वह बिल्कुल नग्न थी। घिसटने के दौरान लड़की के बदन का अधिकतर हिस्सा बुरी तरह कुचल चुका था। उसकी हड्डियां तक छिल चुकी थीं।

पांचों युवक गिरफ्तार

इधर, दिल्ली पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन के रूप में हुई थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC धारा 304 के तहत जानलेवा एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया था और आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बाद की छानबीन में मामले को लेकर कई CCTV वीडियो भी जारी किए थे। जिनमें से एक में मृतक लड़की की दोस्त का भी एंगल सामने आया था। जो कि घटना के वक्त उसके साथ मौजूद बताई गई थी। फिलहाल मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

दिल्ली में लड़कियां सुरक्षित नहीं

देश की राजधानी दिल्ली में लडकियां आखिर कब सुरक्षित होंगी? ये एक बड़ा सवाल बन गया है। आएदिन कोई न कोई लड़की दिल्ली में दरिंदगी का शिकार हो रही है। ऐसा कब तक और चलेगा?

यह पढ़ें- दिल्ली में 20 साल की लड़की के साथ दरिंदगी किस कदर हुई? यहां देखिए उसके वीडियोज