स्कूल जा रही लड़की के सीने और पेट में चाकू से वार पे वार, देखिये दिल्ली में कहां घटी दिल दहलाने वाली यह घटना... मां बोली- पहले से परेशान करता था पड़ोसी लड़का
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

स्कूल जा रही लड़की के सीने और पेट में चाकू से वार पे वार, देखिये दिल्ली में कहां घटी दिल दहलाने वाली यह घटना... मां बोली- पहले से परेशान करता था पड़ोसी लड़का

Delhi Girls Crime

Delhi Girls Crime

Delhi Girls Crime : आजकल लड़कियों से कहीं रेप हो रहा है तो कहीं उनपर तेजाब फेंका जा रहा है| किसी लड़की से खुन्नस खाया कोई लड़का उसे चाकू तक से गोद दे रहा है| बतादें कि, देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| यहां के तिलक विहार इलाके में एक लड़के ने एक लड़की को चाकू से गोद डाला|

लड़के ने लड़की के सीने और पेट पर चाकू से वार किये| जिसके बाद लड़की लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गई| लड़की को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया| बताते हैं कि लड़की का इलाज जारी है| उसकी हालत नाजुक बनी हुई है| वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है|

स्कूल जा रही थी लड़की...

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी गुरुवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी| इतने में पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने उसपर चाकू से हमला बोल दिया| जिसके बाद उनकी बेटी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई| मां का कहना है कि उनकी बेटी को आरोपी लड़का पिछले काफी समय से परेशान करता चला आ रहा था|

पुलिस पर गंभीर आरोप...

इधर, पीड़िता की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं| पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी लड़के के परेशान करने के चलते उन्होंने एक महीने पहले रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस बीच उसने कुछ दिन के लिए परेशान करना बंद कर दिया| लेकिन बाद में वह फिर से परेशान करने लगा और उनकी बेटी को नहीं बख्शने की धमकी दी| मां का गंभीर आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी लड़के पर सही समय पर कठोर कार्रवाई नहीं की|