Dedicated every minute of my life to the state
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

अपना एक-एक मिनट प्रदेश के लिए समर्पित: सीएम नायब सैनी 

Dedicated every minute of my life to the state

Dedicated every minute of my life to the state

Dedicated every minute of my life to the state- करनाल (शैलेंद्र जैन)। करनाल लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान होने के बाद भाजपा ने मंगलवार को हरियाणा में चुनाव का शंखनाद कर दिया है। करनाल में घरौंडा की अनाज मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहुंचना था, लेकिन ऐन वक्त पर दिल्ली में मीटिंग के चलते उनका प्रोग्राम कैंसिल हो गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में मनोहर लाल को राजनीतिक गुरू बताया।

नायब सैनी ने कहा- मनोहर लाल एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो मेरी उंगली पकडक़र राजनीति में लेकर आए। मुझे यह तक नहीं पता था कि मैं विधायक बन जाऊंगा, मैं मुख्यमंत्री बन जाऊंगा, लेकिन भाजपा में यह सब संभव हो पाया है। नायब सैनी ने मनोहर लाल को संत भी बताया।

सैनी ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग बात करते थे कि मनोहर लाल को राज चलाने का अनुभव नहीं है, लेकिन मैं इस मंच से कहता हूं कि जो योजनाएं उन्होंने बनाई हैं, वह कांग्रेस की 10 पीढय़िां भी नहीं बना पाएंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा- मैंने नायब सिंह सैनी को उत्तराधिकारी के रूप में देखा तो मैने तुरंत ष्टरू पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा कोई अचानक नहीं दिया गया था। इसके लिए मैने हाईकमान से करीब एक साल तक बातचीत की थी और कहा था कि यह दायित्व किसी और को दे दिया जाए। जब नायब सैनी का नाम आया तो मुझे खुशी है 

रैली में नहीं पहुंचे जेपी नड्डा: घरौंडा की नई अनाज मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहुंचना था। अनाज मंडी में हैलीपेड भी बनाया गया था। दिल्ली में मीटिंग आने के चलने नड्डा का प्रोग्राम कैंसिल हो गया।

कांग्रेस परिवार को आगे बढ़ाती है

सीएम नायब सैनी ने कहा कि करनाल में एक तरफा सीट होनी जानी चाहिए। क्योंकि मनोहर लाल एक ऐसा व्यक्तित्व हैं, जिसने अपने लिए नहीं बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। इन्होंने दिन रात एक एक क्षण हरियाणा प्रदेश को दिया है। सैनी ने कहा कि विपक्ष के लोग बात करते थे कि मनोहर लाल को राज चलाने का अनुभव नहीं है, लेकिन मैं इस मंच से कहता हूं कि जो योजनाएं उन्होंने बनाई हैं वह कांग्रेस की 10 पीढियां भी नहीं बना पाएगी।

कांग्रेस की सोच होती थी कि उनका परिवार कैसे बढ़े, ते प्रदेश की नहीं सोचते थे, लेकिन मनोहर लाल की सोच कि प्रदेश कैसे आगे बढ़े। उन्होंने हरियाणा को नई दिशा देने का काम किया है।

मनोहर लाल की उंगली पकडक़र राजनीति में आया: नायब सैनी

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार घरौंडा पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मनोहर लाल एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो मेरी उंगली पकडक़र राजनीति में लेकर आए। मुझे यह तक नहीं पता था कि मैं विधायक बन जाऊंगा, मैं मुख्यमंत्री बन जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में यह सब संभव हो पाया है। नायब सैनी ने मनोहर लाल को संत भी बताया।

नायब सैनी में मैंने अपना उत्तराधिकारी देखा: मनोहर लाल

भाजपा के करनाल लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि मैने नायब सिंह सैनी को उत्तराधिकारी के रूप में देखा, तो मैने तुरंत सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा कोई अचानक नहीं दिया गया था। इसके लिए मैने हाईकमान से करीब एक साल तक बातचीत की थी और कहा था कि यह दायित्व किसी ओर को दे दिया जाए, जब नायब सैनी का नाम आया तो मुझे खुशी हुई और मैने अपना इस्तीफा दे दिया। फिर हाईकमान से यह भी बात की कि सीएम सिटी सीएम सिटी ही रहनी चाहिए, इसलिए करनाल विधानसभा से ही उप चुनाव का टिकट नायब सैनी को दिलाया गया। लोकसभा का टिकट हाईकमान ने मुझे दिया है। आज खुशी इतनी हो रही है। जैसे घर का कोई बुजुर्ग अपने घर के अन्य सदस्यों को आगे बढ़ाने की सोचता है और बढ़ते हुए देखता है, वहीं खुशी मुझे हो रही है। करनाल से लोकसभा उम्मीदवार हैं मनोहर लाल मुख्यमंत्री नायब सैनी घरौंडा पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल भी उनके साथ रैली स्थल पहुंचे हैं। करनाल लोकसभा से बीजेपी ने मनोहर लाल को उम्मीदवार बनाया है। उनके साथ मंच पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, सुभाष बराला वेदपाल एडवोकेट,भी मौजूद हैं।