DCW Chief Swati Maliwal बनेंगी AAP की Rajya Sabha MP, पद से इस्तीफा दिया, भावुक हुईं

स्वाति मालीवाल ने DCW Chief का पद छोड़ा; पहली बार AAP की राज्यसभा सांसद बनेंगी, पार्टी ने नामित किया, सुशील गुप्ता की छुट्टी

DCW Chief Swati Maliwal Resigns Due To AAP Nominates For Rajya Sabha

DCW Chief Swati Maliwal Resigns Due To AAP Nominates For Rajya Sabha

DCW Chief Swati Maliwal Resigns: स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह पहली बार AAP की राज्यसभा सांसद बनेंगी। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। आप द्वारा स्वाति मालीवाल को राज्यसभा सदस्य बनाने के लिए नामित कर दिया गया है। जिसके बाद स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा। स्वाती करीब 8 साल तक DCW Chief रहीं। साल 2015 में बतौर महिला आयोग चीफ स्वाती की नियुक्ति की गई थी और तबसे वह बढ़ते कार्यकाल के साथ इस पद पर काबिज रहीं।

फिलहाल स्वाति मालीवाल अब आम आदमी पार्टी के जरिए अपना राजनीतिक सफर तय करेंगी। दिल्ली महिला आयोग छोड़ते हुए स्वाती मालीवाल काफी ज्यादा भावुक नजर आईं। जाते हुए वह रोने लगीं। इसी के साथ एक वीडियो ट्वीट करते हुए स्वाती ने लिखा- पल दो पल मेरी कहानी है… आज नम आँखों से दिल्ली महिला आयोग को अलविदा कहा। 8 साल कब बीत गये पता नहीं चला। यहाँ रहते हुए बहुत उतार चढ़ाव देखे। अपना हर दिन दिल्ली और देश की भलाई को समर्पित किया। लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है, अभी बस शुरुआत है…

स्वाति मालीवाल ने बताया कि, उनके नेतृत्व में दिल्ली महिला आयोग ने पिछले 8 वर्षों में बहुत अच्छा काम किया है। हमने 1 लाख 70 हजार शिकायतों पर काम किया है। हमने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को 500 से अधिक सुझाव भेजे हैं। हमने 60,000 यौन उत्पीड़न पीड़िताओं की काउंसलिंग की है...181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर करीब 41 लाख कॉल आईं हैं...

 

राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की छुट्टी

स्वाति मालीवाल को पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकित करने के अलावा AAP ने संजय सिंह और एनडी गुप्ता को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। यानि मौजूदा राज्यसभा सांसद एन.डी. गुप्ता और संजय सिंह राज्यसभा सांसद के रूप दूसरा कार्यकाल भी देखेंगे। हालांकि आप ने अपने तीसरे राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की छुट्टी कर दी है. यानि आप अब सुशील गुप्ता को राज्य सभा नहीं भेजेगी। गुप्ता की जगह स्वाति मालीवाल को पहली बार राज्यसभा भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि, सुशील गुप्ता हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की कमान संभालेंगे। इसी के साथ ही वह लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। इस समय सुशील गुप्ता हरियाणा में आप प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।