Darki hill, one-way traffic on Kiratpur-Nerchowk fourlane
BREAKING
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी माताओं-बहनों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद धर्मवीर भड़ाना ने जताया सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार नाले में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : हरविन्द्र कल्याण पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-5 पर देर रात दरकी पहाड़ी, वन-वे किया गया ट्रैफिक

Darki hill, one-way traffic on Kiratpur-Nerchowk fourlane

Darki hill, one-way traffic on Kiratpur-Nerchowk fourlane

शिमला:हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर उपमंडल में निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-5 के मुहाने पर शुक्रवार देर रात पहाड़ी दरकने से मलबा सड़क पर आ गया और ट्रैफिक वन-वे हो गया है। भारी बारिश ने डैहर क्षेत्र में नाले में बाढ़ ला दी। पानी एक घर में घुस गया और अंदर रखा सामान भी खराब हो गया। खेतों में भी पानी घुस गया।

हमीरपुर और नाहन में भी सुबह जोरदार बारिश हुई। प्रदेश में शनिवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार और सोमवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है।

झील में बदली नदी

लाहुल के जाहलमा नाले का जलस्तर बढ़ने से जोबरंग गांव से नीचे नदी झील में तब्दील हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। केलांग-उदयपुर मार्ग वीरवार को रांगवे नाला में पानी का जलस्तर बढ़ने से यह करीब 10 घंटे यातायात के लिए बंद रहा। गुरुवार देर शाम सीमा सड़क संगठन ने नाला बहाली का काम रोक दिया था। शुक्रवार सुबह बीआरओ ने दो मशीनें सड़क बहाली में लगाईं। शुक्रवार सुबह 6:34 बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया।