Cylinder Blast in Hisar: हरियाणा के हिसार में ब्लास्ट; खाना बनाते वक्त सिलेंडर फटा, कई लोग चपेट में
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

हरियाणा के हिसार में ब्लास्ट; खाना बनाते वक्त सिलेंडर फटा, कई लोग चपेट में, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Cylinder Blast in Hisar

Cylinder Blast in Hisar

Cylinder Blast in Hisar: हरियाणा (Haryana) के हिसार में (Hisar) में एक बड़ा ब्लास्ट (Big Blast) हुआ है| जानकारी मिल रही है कि, हिसार की शिव कॉलोनी स्थित एक घर में सिलेंडर फटा है| जिसकी चपेट में कई लोग आ गए हैं और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है| वहीं, अचानक इस ब्लास्ट से मौके पर लोग घबराए हुए हैं|

खाना बनाते वक्त सिलेंडर फटा

बताते हैं कि, उक्त घर में सिलेंडर उस वक्त फटा जब खाना बनाया जा रहा था| खाना बनाने के बीच सिलेंडर अचानक फट गया और मौके पर स्थिति काफी भयावह हो गई| सिलेंडर के आस-पास मौजूद घर के लोग संभल नहीं पाए और वह इसकी चपेट में आ गए| सिलेंडर में धमाका बड़ा जबरदस्त था| जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए|

फिलहाल, इस घटना से जुडी ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है, घटना से जुड़ा कोई अपडेट होगा तो हम इस खबर को अपडेट कर देंगे...