जानवरों की अमीरी: देश में है एक ऐसा इलाका, जहां इंसान नहीं कुत्ते हैं करोड़पति, हर कुत्ता करोड़ रूपए रखता है!
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

जानवरों की अमीरी: देश में है एक ऐसा इलाका, जहां इंसान नहीं कुत्ते हैं करोड़पति, हर कुत्ता करोड़ रूपए रखता है!

Crorepati Dogs in Gujarat

Crorepati Dogs in Gujarat

Crorepati Dogs : ये दुनिया... जहां बहुत कुछ होता है| कुछ ऐसा भी जिससे हम कई बार अनजान होते हैं और जब हमें उस बारे में पता चलता है तो शायद हमारे लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है| जानकर हैरानी सी होती है कि अरे यह कैसे? बरहाल, आज आप यहां भी कुछ ऐसा ही जानने जा रहे हैं जिसे जानकर आप जरूर चौंक जायेंगे| आपको यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है|

दरअसल, हम आपको करोड़पति कुत्तों (Crorepati Dogs) के बारे में बताने जा रहे हैं| अब आप यहां सोचेंगे कि भला कुत्ते भी कहीं करोड़पति होते हैं| लेकिन आपको बतादें कि हां होते हैं| दरअसल, गुजरात (Gujarat) में एक ऐसा गांव है जहां का हर कुत्ता करोड़पति है| गुजरात के मेहसाणा जिले स्थित इस गांव का नाम है पंचोट| पंचोट गांव में जो भी कुत्ता मौजूद है वह करोड़पति बन रखा है|

कुत्तों के करोड़पति बनने के पीछे की कहानी (Crorepati Dogs Story) क्या?

बताते हैं कि, पंचोट गांव में यहां के कुत्तों के लिए एक ट्रस्ट बना हुआ है जिसका नाम है 'कुतारिया ट्रस्ट'| यह ट्रस्ट बहुत पुराना है| इस ट्रस्ट को काफी समय हो गया| ट्रस्ट के पास पुरानी जमीनें हैं| वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय ट्रस्ट में 21 बीघा जमीन लगी हुई है| ख़ास बात यह है कि इस जमीन के पास एक बाईपास बनने से इसकी कीमत करोड़ों में हो गई है| जिसके बाद ही कुत्ते करोड़पति हुए हैं|

बताते हैं कि, एक बीघा जमीन लगभग तीन करोड़ की है| वहीं, ट्रस्ट के पास कुत्तों की संख्या 60 के करीब है| बताया जाता है कि, जमीन के मालिक कुत्ते भले ही नहीं हैं लेकिन जमीन की जितनी कीमत है वह हर कुत्ते में बराबर-बराबर बंटी हुई है| यानि जमीन की कीमत के हिसाब से अगर यह बेची जाए तो एक-एक करोड़ रूपए हर कुत्ते के खाते में पड़ जाता है| इसके साथ ही इस जमीन से जो आमदनी हो रही है वह भी हर कुत्ते को बराबर बांटी जा रही है| उनकी सेवा में लगाई जा रही है|