Criminals shot a police inspector, he died on the spot
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पुलिस के दरोगा को बदमाशों ने गोली मारी, मौके पर ही तोड़ा दम 

Police-Daroga-ki-goli-mari

Criminals shot a police inspector, he died on the spot

Criminals shot a police inspector, he died on the spot : करनाल। हरियाणा के करनाल में क्राइम ब्रांच के एएसआई  की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात का कारण अभी रहस्य है, जिसे खोजने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मंगलवार रातभर आरोपियों की तलाश में जुटी रही। आसपास के इलाके के सीसीटीबी के फुटेज भी खंगाले, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के पास बस यही अपडेट है कि हमलावर पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे और एएसआई को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को उसी रात करनाल के मॉर्चरी हाउस में रखवा दिया था। मृतक के चचेरे भाई बिट्टू ने बताया कि अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे किया जाएगा। मृतक का बेटा योगेश रात 2 बजे कनाडा से आएगा। लडक़ा कनाडा में कोई कोर्स कर रहा है। एएसआई की बेटी वंशिका 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उधर, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने एसआई संजीव की हत्या पर दुख जताया है। 

भाई की दुर्घटना में मौत, पिता ने सदमे में जान गंवाई: मृतक संजीव सिंह के पिता प्रेम सिंह के दो बेटे थे। 42 वर्षीय संजीव और 38 वर्षीय लाभ सिंह संजीव पुलिस विभाग में सेवारत थे, जबकि लाभ सिंह नगर पालिका घरौंडा में सफाई ठेकेदार थे। तीन साल पहले लाभ सिंह की घरौंडा लिबर्टी के सामने सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। लाभ सिंह की मौत ने उनके पिता प्रेम सिंह को झकझोर कर रख दिया था। प्रेम सिंह अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और 15 दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। वहीं, मंगलवार रात को क्राइम ब्रांच अधिकारी संजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

2002 में हुए थे भर्ती, 2 बच्चे के थे पिता: परिवार के अनुसार, संजीव का एक बेटा कनाडा में पढ़ रहा है और एक 16 वर्षीय बेटी है जो 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। संजीव 2002 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वह कुरुक्षेत्र में तैनात थे। इससे पहले वह एनएच-1 और एनएच-4  पर भी तैनात रह चुके थे। बाद में उसकी पदोन्नति हुई और वर्तमान में संजीव क्राइम ब्रांच यमुनानगर में तैनात थे। 

क्या था मामला: कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 8 बजे सैर पर निकले क्राइम ब्रांच के एसआई संजीव सिंह की बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर ही संजीव का डेरा बना हुआ है और वहीं पर संजीव सडक़ पर टहल रहे थे। बाइक सवार बदमाश उन्हें गोली मारकर चले गए। परिजनों की मानें तो उनके सिर में एक गोली लगी है, वह आरपार हुई है। दूसरी गोली कमर में लगी थी। गंभीर रूप से घायल एएसआई को करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  डीएसपी  जांच में जुटे: घटना के बाद घरौंडा डीएसपी मनोज कुमार और डीएसपी  सोनू नरवाल मौके पर पहुंचे। इनके साथ ही एफएसएल  टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके पर 2 कारतूस और एक खोल बरामद हुआ है। पुलिस अभी तक यह खुलासा नहीं कर पाई है कि हत्या के कारण क्या रहे? फिलहाल जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का गजब कारनामा जान हो जायेंगे हैरान, 12वीं में दे दिए 400 में से 433 नंबर

 

 

ये भी पढ़ें ......

हरियाणा से ख़त्म होंगे ब्लैक स्पॉट: असीम गोयल