Congress Targets Modi Government

कांग्रेस का मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला, कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

ppp

Congress Targets Modi Government

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (जीएसपीसी) का ओएनजीसी में विलय कर 20,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को छिपाने की कोशिश की गई। साथ ही उन्होंने चुनावी बॉन्ड योजना को "चंदा दो, धंधा लो" घोटाला बताते हुए आरोप लगाया कि इससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।

रमेश ने अदाणी समूह, राफेल सौदे, पीएम केयर्स फंड और सीएजी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि हाल के दिनों में सामने आए कई मामलों ने सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगे आरोप, विपक्षी दलों को कथित रूप से तोड़ने के प्रयास, केंद्रीय मंत्री द्वारा सब्सिडी लेने, पर्यावरण मंत्रालय में अधिकारियों की हटाने की कार्रवाई, ई-20 पेट्रोल नीति और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में परीक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और सरकार से जवाब देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए दावे पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।