कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर घायल

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर घायल

1000260454

Horrific road accident on Kanpur-Prayagraj Highway

महाराजपुर (कानपुर)। Horrific road accident on Kanpur-Prayagraj Highway, महाराजपुर के रूमा के पास सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में गाड़ी सवार तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

छह बजे के करीब हुआ हादसा

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार सुबह लगभग छह बजे रूमा से महाराजपुर की तरफ एक स्कॉर्पियो जा रही थी। रूमा फ्लाई ओवर से थोड़ा आगे बढ़ते ही हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

घायलों को एलएलआर अस्पताल किया रेफर

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर कांशीराम अस्पताल रामादेवी भेजा। वहां से उनकी हालत गंभीर होने पर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

स्कॉर्पियो सवार एक युवक, किशोर व किशोरी की मौत हो गई है। शवों को सीट काटकर बाहर निकाला गया। घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक मौके से फरार हो गया।

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया स्कॉर्पियो का नंबर हरियाणा का है। दिवंगत व घायलों के नाम व पतों की जानकारी अभी नहीं हो पाई है।