हरित महाअभियान में शिक्षा विभाग के संस्थानों में रोपे गए 43 लाख पौधे, संरक्षण का भी लिया संकल्प

CM Yogi Green Mission

CM Yogi Green Mission

लखनऊ। CM Yogi Green Mission: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चले 35 करोड़ पौधारोपण अभियान में शिक्षा विभाग ने 43 लाख पौधे लगाकर बड़ी भागीदारी निभाई।

बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में एक साथ हुए अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत 12 लाख पौधे परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी), संकुलों और अन्य शैक्षणिक परिसरों में लगाए गए। शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय ने भी सहयोग किया।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा व अभियान की नोडल अधिकारी मोनिका रानी ने झांसी में कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 11 लाख पौधे राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, संस्कृत, व्यावसायिक विद्यालयों और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में लगाए।

उच्च शिक्षा विभाग ने सर्वाधिक 20 लाख पौधे राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों व अन्य संस्थानों में रोपे। लखनऊ के 18 पार्क रोड स्थित शिविर कार्यालय और निशातगंज स्थित एससीईआरटी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधरोपण किया।