बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 30 की मौत; लोगों ने टॉयलेट में जाकर बचने की कोशिश की, वहीं ज्यादा लाशें मिलीं, मंजर डरावना

Bangkok Pub Massive Fire 30 People Killed Horrifying Scene

Bangkok Pub Massive Fire 30 People Killed Horrifying Scene

Bangkok Pub Fire News: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां एक मशहूर पब में भीषण आग लग गई. आग का तांडव इतना विकराल था कि इस हादसे में करीब 30 लोगों की मौत होने की खबर है. जबकि बड़ी संख्या में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. बता दें कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत हरकत में आ गए थे और कड़ी जद्दोजहद के साथ आग पर जल्द काबू पाने की कोशिश की गई. मौके का पूरा मंजर डरावना था.

लोगों ने टॉयलेट में जाकर बचने की कोशिश की

पब में आग लगने के बाद मौके से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि पब में लगी आग कितनी विकराल है. आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है. वहीं इस बीच लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं, अफरा-तफरी के बीच भारी शोर मचा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग लगने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने टॉयलेट में जाकर धुएं और आग की लपटों से अपनी जान बचाने की कोशिश की. लेकिन वह बच नहीं सके. राहत-बचाव कार्य के दौरान टॉयलेट में सबसे ज्यादा लाशें मिली हैं. वहीं कई लोग इसलिए भी नहीं बच पाए, क्योंकि वो समय रहते पब से बाहर नहीं निकल पाए.

कैसे लगी पब में इतनी भीषण आग?

बता दें कि जिस पब में आग लगी, वह बैंकॉक के चाटुचाक डिस्ट्रिक्ट में स्थित है. यह बैंकॉक का एक जाना माना पब है. जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोग भी पहुंचते हैं. बताया जाता है कि पब में शराब, फर्नीचर और सीलिंग होने की वजह से आग तेजी से फ़ैली. आग लगने के बाद अंदर का पूरा फर्नीचर, दीवारें और सीलिंग काले हो गए थे और टूटकर गिर रहे थे. आग लगने के हादसे के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने इस हादसे को लेकर जांच का आदेश दिया है और जान गँवांने वाले लोगों के लिए संवेद्ना व्यक्त की है. आग कैसे लगी इसकी जाँच की जा रही है.