Congress Leader SS Sukhu Statement on BJP: हिमाचल में बीजेपी के इतने विधायक कांग्रेस में आएंगे, एसएस सुक्खू का बयान

हिमाचल में BJP के इतने विधायक कांग्रेस में आएंगे; CM पद के दावेदार एसएस सुक्खू का बड़ा बयान, प्रदेश की राजनीति में हड़कंप

Congress Leader SS Sukhu Statement on BJP

Congress Leader SS Sukhu Statement on BJP

Congress Leader SS Sukhu Statement on BJP: हिमाचल विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी को एक और बड़ा झटका लग सकता है| बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक कांग्रेस में जा सकते हैं| ऐसा हम नहीं कह रहे हैं| यह बात कांग्रेस नेता और CM पद के दावेदार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही है| एसएस सुक्खू के इस बयान से राजनीति में हड़कंप मच गया है|

न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस नेता एसएस सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सबसे स्थिर सरकार होगी। 40 विधायक चुने गए हैं और इसके साथ ही 3 अन्य निर्दलयी विधायकों ने अपना समर्थन देने का वादा किया है। ऐसे हम कुल 43 विधायक हैं। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस से कोई नहीं टूटेगा लेकिन बीजेपी से टूट सकता है| सुक्खू के अनुसार, आने वाले समय में बीजेपी के 6-7 विधायक कांग्रेस में आ सकते हैं|

हिमाचल का CM नहीं चुन पा रही कांग्रेस

इधर, कांग्रेस जीत तो गई लेकिन जीत के बाद पार्टी के सामने सीएम पद के नाम को लेकर बड़े असमंजस की स्थिति बन गई है| कांग्रेस के सामने सीएम पद के 3 दावेदार हैं| जिनमें दो मुख्य प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं| जबकि तीसरा नाम मुकेश अग्निहोत्री का भी चर्चा में है| फिलहाल, अब कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर विधायक दल की बैठक में घोषित होने वाले सीएम पद के नेता को लेकर सबकी नजरें टिकी हुईं हैं|

सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बनने की रेस में सबसे आगे

वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि, हिमाचल के सीएम की रेस में सबसे आगे सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम चल रहा है| इससे पहले सीएम की रेस में सबसे आगे प्रतिभा सिंह को बताया जा रहा था| लेकिन खबर है कि अधिकांश विधायकों का समर्थन सुक्खू के साथ है और इसी को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान सुक्खू के नाम पर विचार कर रही है| वहीं, प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है|
 
मैं सिर्फ कार्यकर्ता, सीएम बनने की नहीं सोची

हिमाचल सीएम की रेस में दावेदारी को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि उन्होंने कभी भी इस दौड़ में खुद को शामिल नहीं समझा और न वह आगे समझते हैं| वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो कि सिर्फ और सिर्फ पार्टी की विचारधारा और उससे जुड़कर अपना काम कर रहे हैं| उन्होंने कभी किसी पद की इच्छा नहीं की। सुक्खू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया और पार्टी के आदेश का पालन करना उनका कर्तव्य है| सुक्खू ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी सभी लोगों के बीच सद्भाव बनाकर आगे बढ़ रही है।