Jalandhar Lok Sabha By-Election: हिमाचल के डिप्टी सीएम जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हिमाचल के इस बड़े नेता को पंजाब में मिली अहम जिम्मेदारी; कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कसी कमर, हाईकमान का लेटर देखिए

Congress In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election

Congress In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election

Congress In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election: पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी ने हिमाचल के एक बड़े नेता को इस चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। वहीं प्रभारी की नियुक्ति मिलने पर मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद खाली हुई सीट

बतादें कि,  जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस के ही खाते में थी। कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी इस सीट से सांसद थे। यही वजह है कि, कांग्रेस किसी भी हालत में जालंधर सीट अपने कब्जे से बाहर नहीं जाने देना चाहती है।

संतोख सिंह चौधरी का निधन कैसे हुआ?

मालूम रहे कि, संतोख सिंह चौधरी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल थे और इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत हो गई थी। चौधरी 76 साल के थे।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके थे संतोख सिंह चौधरी

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को जालंधर में हुआ था। संतोख सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में उनकी रूचि ने उन्हें एक दिग्गज नेता बना दिया। संतोख सिंह की पंजाब के दिग्गज नेताओं में गिनती होती थी। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। संतोष सिंह ने जालंधर लोकसभा सीट से 2014 का चुनाव भी जीता था। इसके अलावा 2019 के  लोकसभा चुनाव में भी संतोष सिंह ने जालंधर सीट से दोबारा जीत हासिल की। इस समय उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था।