कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र सिंह की विरासत के सहारे सत्ता पर काबिज होने की बनाई रणनीति , प्रतिभा सिंह को सौंपी प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान
BREAKING
चंडीगढ़ में स्कूल बस पलटी; डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल से टकराई, सेक्टर-43 की तरफ आ रही थी, हादसे के बाद आधी सड़क ब्लॉक उत्तराखंड से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो; नीचे सड़क पर गुजर रहे थे लोग, अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, यहां देखें मौके का पूरा मंजर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण; नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर फैसला डायन बताकर 5 लोगों को जिंदा जलाया; पहले मारा-पीटा फिर जलाकर मार दिया, बिहार में इस क्रूरता से कांप उठे लोग, सरकार तक हड़कंप उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत

कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र सिंह की विरासत के सहारे सत्ता पर काबिज होने की बनाई रणनीति , प्रतिभा सिंह को सौंपी प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान

कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र सिंह की विरासत के सहारे सत्ता पर काबिज होने की बनाई रणनीति

कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र सिंह की विरासत के सहारे सत्ता पर काबिज होने की बनाई रणनीति , प्रतिभा सिंह क

शिमला. कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत के सहारे हिमाचल प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने की रणनीति बनाई है। जिससे तहत आज कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान सौंप दी है। इसके साथ ही विधायक दल के नेता के रुप मुकेश अग्निहोत्री को फिर से जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही प्रचार कमेटी के प्रधान की जिम्मेदारी सुखविंदर सिंह सुक्खू की दी है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें चंबा से हर्ष महाजन, कांगड़ा से पवन काजल, हमीरपुर से राजिंद्र राणा व सिरमौर से विनय कुमार शामिल हैं। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को बनाते हुए चुनावों में विजय पताका लहराने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश में हुए लोकसभा के उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज कर भाजपा से यह सीट छीनी थी। प्रतिभा सिंह की यह जीत इसलिए भी महतवपूर्ण थी कि मंडी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला है। प्रतिभा सिंह की जीत के कारण ही पार्टी हाईकमान ने अब विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए प्रतिभा सिंह को कमान सौंपी है।