बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब इस भूमिका में दिखेंगे
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब इस भूमिका में दिखेंगे

Working president of All India Kisan Congress

Working president of All India Kisan Congress

Working president of All India Kisan Congress: कांग्रेस में शामिल होते ही बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

खड़गे ने जारी किया आदेश

कांग्रेस की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया- "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।"

 

क्या बोले बजरंग पूनिया

पार्टी की ओर से मिली अहम जिम्मेदारी के बाद बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- "मैं अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल का धन्यवाद करना चाहूंगा, जो मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। मैं संकट से जूझ रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्षों का साथी बनने की कोशिश करूंगा और संगठन का सच्चा सिपाही बनकर काम करूंगा। जय किसान।"

आज ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं बजरंग

इसके पहले नई द‍िल्‍ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पूनिया और फोगाट कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है। हम शुरू से ही पहलवानों के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हमें इन दोनों ही पहलवानों पर गर्व है।कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे। पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन भाजपा ने हमारा साथ नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:

विनेश फोगाट को ससुराल जुलाना से मिला टिकट, यहाँ देखें पूरी खबर

हरियाणा की राजनीति का खेल और खिलाडिय़ों से गहरा ताल्लुक

हरियाणा विधानसभा चुनाव: वोटों के नंबर के आधार पर हरियाणा की कोई सीट नहीं जहां महिलाएं पुरुषों पर भारी