Congress Fear on its MLAs Who Won in Himachal
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

कहीं BJP न ले जाए जीते हुए विधायक; हिमाचल में 'बाहुबली' बनते ही कांग्रेस को बड़ा डर, विधायकों को लेकर ऐसी तैयारी शुरू

Congress Fear on its MLAs Who Won in Himachal

Congress Fear on its MLAs Who Won in Himachal

Congress Fear on its MLAs Who Won in Himachal: हिमाचल प्रदेश के चुनावी रण में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी को अब डर सताने लगा है कि कहीं भाजपा ऑपरेशन लोट्स चला कर उनके जीते विधायकों पर डोरे न डाले। इसी के चलते कांग्रेस के प्रदेश में रणनीतिकार व आब्जर्वर सभी जीते 40 विधायकों को प्रदेश से दूर ले जाने की रणनीति बनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी विधायकों को जल्द ही पहले मोहाली के किसी होटल में लाया जा सकता है, जहां से इन्हें छतीत्सगढ़ या राजस्थान ले जाने की योजना है।

हालांकि कांग्रेस की ओर से वहां भेजे गए आब्जर्वर व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश वघेल व राजीव शुक्ला कह चुके हैं कि भाजपा कुछ भी कर सकती है लेकिन ऐसी उनकी कोई योजना नहीं है। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इससे इंकार कर चुकी हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उनके समर्थक व प्रदेश के लोग उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, लेकिन इसका फैसला अब हाईकमान को करना है।

असल में भाजपा, कांग्रेस में मुख्यमंत्री के दावेदारों को लेकर ही टूट फूट का अंदेशा जता रही है। प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सुक्खु व मुकेश अग्निहोत्री व रामलाल ठाकुर जैसे नाम सामने आ रहे हैं। इसीलिए चर्चा जोर पकड़ रही है कि सभी जीते विधायकों को कहीं दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। विधायकों की बैठक भी वहीं कराने की बात हो रही है। जानकारी के अनुसार पहले विधायकों को मोहाली और फिर यहां से छत्तीसगढ़ या राजस्थान भेजा जा सकता है। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का कल जन्मदिन है और वह पहले ही प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान पहुंच चुकी हैं। भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी पहले ही राजस्थान में हैं। वहीं जश्न की तैयारी लग रही है।

बुक कराया गया रायपुर में रिसॉर्ट

ऐसी भी खबर है कि रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट को भी बुक कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों को रायपुर लाने के सवाल पर कहा कि यहां तो नहीं लाएंगे, लेकिन अपने साथियों को संभाल कर जरूर रखेंगे, क्योंकि भाजपा कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी कहा है कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़, यह जल्द तय करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। हमें अपने साथियों को संभालकर रखना है।

अपना घर संभाले कांग्रेस: जयराम

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में हार के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी हार स्वीकार करते हुए कांग्रेस के लिए भी एक बड़ा संदेश दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जो विधायक जीते हैं उन्हें संभालने का काम व एकसूत्र में पिरोने का काम उन्हें ही करना है। भाजपा पर कांग्रेस खरीद फ्रोख्त के जो आरोप लगा रही है वह तथ्यों से परे हैं। अपने जीते हुए विधायकों को पार्टी खुद संभाले। मुख्यमंत्री की उनके यहां कई लोग आकांक्षाएं पाले हैं।

अन्य खबरें पढ़ें