Congress Expelled Ex MLA Sushil Kumar Rinku From Party

पंजाब में कांग्रेस की कार्रवाई; इस पूर्व विधायक को पार्टी से बाहर निकाला, AAP से नजदीकियों के बाद फैसला

Congress Expelled Ex MLA Sushil Kumar Rinku From Party

Congress Expelled Ex MLA Sushil Kumar Rinku From Party

Congress Expelled Ex MLA Sushil Kumar Rinku From Party: पंजाब के जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस ने सुशील कुमार रिंकू पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की है। सुशील रिंकू को पार्टी से बाहर निकाले जाने का आधिकारिक पत्र पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की तरफ से जारी किया गया है।

Congress Expelled Ex MLA Sushil Kumar Rinku From Party
Congress Expelled Ex MLA Sushil Kumar Rinku From Party

 

AAP से नजदीकियों के बाद फैसला

दरअसल, सुशील कुमार रिंकू की AAP के साथ नजदीकियां बढ़ती देखी जा रही हैं। जिसके चलते ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि, सुशील कुमार रिंकू जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

रिंकू दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप का दामन थामेंगे। इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे है कि वह जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते है।

Punjab Sushil Kumar Rinku News
Punjab Sushil Kumar Rinku News

 

संगरूर के बाद जालंधर सीट नहीं हारना चाहती आप

आम आदमी पार्टी पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी है। जहां ऐसे में वह किसी भी सूरत में जालंधर लोकसभा उपचुनाव नहीं हारना चाहती। क्योंकि पार्टी एक बार पहले ही संगरूर लोकसभा उपचुनाव हार चुकी है। यह सीट पहले भगवंत मान के पास थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में खड़े होने के चलते उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था।

2017 में पहली बार विधायक बने थे सुशील कुमार रिंकू

बतादें कि, सुशील कुमार रिंकू पहले पार्षद हुआ करते थे। पार्षदी करते हुए रिंकू ने विधानसभा तक का सफर तय किया। सुशील रिंकू का जालंधर में काफी नाम रहा। जिसके चलते जब वह 2017 में जालंधर पश्चिम से विधानसभा चुनाव में उतरे तो उन्हें बंपर जीत हासिल हुई। उन्होंने इस सीट पर भाजपा के महिंदर पाल भगत को 17334 मतों से हराया।