Congo Mine Landslide Video: भयानक मंजर! खदान धंसने से 70 लोगों की मौत; हादसे से दहल उठा ये देश
BREAKING

भयानक मंजर! खदान धंसने से 70 लोगों की मौत; हादसे से दहल उठा ये देश, सामने आया VIDEO बेहद डरावना, मची चीख-पुकार

Congo Copper Mine Collapse 70 People Died Video News

Congo Copper Mine Collapse 70 People Died Video News

Congo Mine Collapse Video: अफ्रीकी देश कांगो में बेहद दर्दनाक और भयावह हादसा हुआ है। हादसे का पूरा मंजर डरावना है। जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, कांगो के कावामा में एक कॉपर माइन (तांबे की खदान) में यह हादसा हुआ। अचानक खदान धंसने और यहां बने पुल के ढहने से 70 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि इन 70 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि विभिन्न रिपोर्ट्स में मरने वालों का आंकड़ा अलग-अलग भी है। कहीं यह संख्या 80 भी है तो कहीं कम से कम मृतकों की संख्या 32 बताई गई है।

इसी के साथ खदान और पुल के मलबे में दबकर बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद तत्काल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। फिलहाल इतनी मौतों से अफ्रीकी देश कांगो दहल उठा है। हादसे का जो लाइव वीडियो सामने आया है। उसमें भयानक मंजर कैद हुआ है। वीडियो में हादसे को साफ देखा जा सकता है। इसी के साथ यह सुना जा सकता है कि किस तरह चीख-पुकार मची हुई है और लोग इधर उधर भाग रहे हैं।

मौत को छू के टक से वापस आने का VIDEO; समुद्र में बोट समेत व्यक्ति को निगल गई व्हेल फिर.. देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

कैसे हुआ हादसा?

बताया जाता है कि इस खदान में पहले से ही लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ था। जिसे देखते हुए खदान में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद अवैध तरीके से खननकर्ता खदान में जबरन घुस गए। लोगों की खदान में भारी भीड़ थी इसी बीच अचानक खदान में अत्यधिक भीड़ के चलते एक पुल ढहने के कारण इतने ज्यादा लोगों की मौत हो गई। फिलहाल इस हादसे के बाद आगामी कार्रवाई की जा रही है।