Cold will increase further

अभी और बढ़ेगी ठंड, देश के उत्तरी, मध्य राज्यों में 14 जनवरी के बाद शीत लहर की संभावना

Cold will increase further

Cold will increase further

Cold will increase further- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में 14 जनवरी के बाद शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि 15 व 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

यह भी कहा गया है कि 14 से 16 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात और सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सर्द दिन से लेकर बहुत ज्यादा सर्द दिन के हालात जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 11 जनवरी और बिहार में 11 से 13 जनवरी तक सर्द दिन जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 12 जनवरी की सुबह तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, 13 जनवरी तक मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और 14 से 16 जनवरी के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

घने कोहरे की संभावना

"अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है और इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।"

आईएमडी ने हालांकि कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने कहा कि गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के पास हल्की हवाओं और उच्च नमी के जारी रहने के कारण, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के दौरान घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी मध्यप्रदेश में रात और सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और असम के उप-हिमालयी क्षेत्रों में, अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रह सकता है।"

 

यह पढ़ें-  कश्मीर में सेना के जवानों के साथ बड़ा हादसा; बर्फीले ट्रैक से फिसल गहरी खाई में गिरे, रेस्क्यू ऑपरेशन में Dead Body मिलीं