CM योगी ने मेदांता अस्पताल में महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
- By Gaurav --
- Friday, 03 Jul, 2026
CM Yogi Visits Medanta Hospita
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 89 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे अचेत अवस्था में आपातकालीन विभाग लाया गया था। प्रारंभिक जांच में उन्हें मूत्र मार्ग (यूरिनरी ट्रैक्ट) संक्रमण की पुष्टि हुई।
फिलहाल उनका इलाज क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से महंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।