Punjab ASI Dies of Heart Attack

ड्यूटी के दौरान ASI को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

aatack

Punjab ASI Dies of Heart Attack

बटाला: पंजाब पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई तरसेम लाल, पुत्र बंशी राम, गांव भगतूपुरा के निवासी थे और बटाला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात थे। वह ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के साथ ड्यूटी कर रहे थे।

पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक एएसआई तरसेम लाल की तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ मौजूद हवलदार सुरिंदर सिंह उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल, बटाला लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एएसआई तरसेम लाल को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।