“सीएम योगी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई, बताया ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व’”
CM Yogi congratulates the Modi government on completing 12 years
CM Yogi congratulates the Modi government : आज ही के दिन यानि 9 जून 2024 को पीएम मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही मोदी सरकार द्वारा पूरे 12 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया गया है। इसी बीच CM Yogi Adityanath ने 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि कैसी प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रसेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित इस 12 वर्षीय परिवर्तनकारी नेतृत्व ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए भारत को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नई ऊंचाइयों पर प्रतिष्ठित किया है। गौरतलब है कि मोदी सरकार की अगुवाई में देश तेजी से विकास की और अग्रसर है।
12 साल पूरा होने पर CM Yogi Adityanath ने दी बधाई
बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ही के दिन 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर जनविश्वास, सेवा और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा को नई निरंतरता प्रदान की थी।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई। राष्ट्रसेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित इस 12 वर्षीय परिवर्तनकारी नेतृत्व ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए भारत को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नई ऊंचाइयों पर प्रतिष्ठित किया है। यह कालखंड पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन के माध्यम से जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का एक प्रेरक अध्याय है”।
देश तेजी से कर रहा है विकास
गौरतलब है कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश तेजी से विकास की और अग्रसर है। इसके साथ ही CM Yogi Adityanath ने आगे लिखा कि ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि हेतु आपका दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व राष्ट्र को नए युग की ओर अग्रसर कर रहा है।
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को समर्पित इस ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन। मालूम हो कि गत 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने कई कीर्तिमान हासिल किए। जिसमे प्रमुख्ता से आत्मनिर्भर भारत शामिल है। यह मोदी सरकार के ही फैसले का असर है कि आज दुनिया भारत की तरफ टकटकी लगाकर देख रही है।