CM Sukhwinder Singh Sukhu's visit to Holi Valley canceled due to bad weather, landing at Gagal airport.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होली घाटी का दौरा खराब मौसम के चलते किया रद्द; गगन एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

CM Sukhwinder Singh Sukhu's visit to Holi Valley canceled due to bad weather, landing at Gagal airport.

CM Sukhwinder Singh Sukhu's visit to Holi Valley canceled due to bad weather, landing at Gagal airpo

चंबा: खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का होली घाटी का दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते होली घाटी की जनता की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह राजधानी शिमला में मौसम खराब होने के चलते देरी से सीएम होली घाटी की और रवाना हुए।

लेकिन खराब मौसम के चलते सीएम को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा और सीएम का हेलिकॉप्टर गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, यहां से वह सड़क मार्ग से चंबा के लिए रवाना हुए।