CM Sukhu and Anurag Thakur will descend today for campaigning for Municipal Corporation elections

आज उतरेंगे सीएम सुक्खू व अनुराग ठाकुर नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए

CM Sukhu and Anurag Thakur will descend today for campaigning for Municipal Corporation elections

CM Sukhu and Anurag Thakur will descend today for campaigning for Municipal Corporation elections

शिमला:नगर निगम चुनाव के लिए स्टार वार शुरू हो गया है। दोनों राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा ने अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पूर्व मंत्री व विधायक प्रचार के लिए वार्डों में जनसभाएं व बैठकें कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस का प्रचार अभी तक ढीला पड़ा हुआ था।

बीते रोज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओकओवर में बैठक कर मंत्रियों व विधायकों की क्लास ली थी। उन्होंने कहा था कि सभी प्रचार में उतरें। इसके बाद बुधवार को मंत्री प्रचार के लिए फील्ड में उतरे और जनसभाएं की। वीरवार को प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं फील्ड में उतरेंगे।

वह दोपहर 12 बजे राजधानी शिमला के लोअर बाजार जाएंगे। यहां पर पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह की पत्नी उमंग बांगा चुनावी मैदान में हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री भराड़ी वार्ड में जाएंगे। यहां पर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी चुनावी मैदान में हैं। तीसरा दौरा उनका कुफ्टाधार का रहेगा। यह रुल्दूभट्टा वार्ड में आता है। यहां से सत्या वर्मा कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। मुख्यमंत्री इसके अलावा बैठकें भी करेंगे।

भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रचार को धार देने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। वह शिमला ग्रामीण के तहत पड़ने वाले नगर निगम के टुटू व मज्याठ वार्ड के अलावा कृष्णानगर व लोअर बाजार में प्रचार करेंगे। भाजपा व कांग्रेस के अन्य नेता भी प्रचार के लिए मैदान में डटेंगे।