CM Manohar Lal traveled by train from Chandigarh to Sonipat
BREAKING
पत्नी का आरोप- पति ने अननेचुरल सेक्स किया; यमुनानगर में शादी के कुछ ही दिनों बाद घर से निकाला, प्रताड़ित कर मारपीट की महिला ने जज की कुर्सी पर किया जादू-टोना; कर्नाटक से चौंकाने वाला मामला, केस का रुख बदलने के लिए हरकत, गिरफ्तार कर भेजा जेल चमत्कार या कुछ और ही... फ्रिज में बर्फ की 'शिवलिंग' जैसी बनी आकृति, अमरनाथ हिमलिंग मान दर्शन को पहुंचे लोग, चढ़ावा चढ़ रहा उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्डों को मिलेगा पांच लाख का कैशलेस मेडिकल बीमा राजस्थान में अपराध पर सख्त हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अब जिले में वारदात पर आईजी और एसपी की तय होगी जवाबदेही

Haryana : सादगी की मिसाल मनोहर लाल, चंडीगढ़ से सोनीपत तक किया रेल में सफर, निपटाए दफ्तर के काम

Manoharl-lal-in-train

CM Manohar Lal traveled by train from Chandigarh to Sonipat

CM Manohar Lal traveled by train from Chandigarh to Sonipat : चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश करते हुए भारतीय रेल में सफर किया। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से सोनीपत तक जन शताब्दी में सफर किया। करनाल स्टेशन पर उन्होंने आम लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने सफर के दौरान अपने दफ्तर से जुड़े फाइल संबंधी कार्य भी रेल में ही निपटाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रेल का सफर करने में बेहद आनंद आ रहा है, इससे सरल, सुगम, आरामदायक सफर नहीं होता है। सडक़ मार्ग और हवाई मार्ग से अच्छा रेल मार्ग होता है। रेलवे की यात्रा के दौरान व्यक्ति को काफी समय मिल जाता है। इस दौरान लोगों से बातचीत की जा सकती है। फाइल संबंधी कार्य निपटाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे में यात्रा करने का उनका पुराना अनुभव रहा है। आज जन शताब्दी में यात्रा करके अच्छा अनुभव हो रहा है। करनाल स्टेशन पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे मंत्रणा की।

 

 ये भी पढ़ें ....

पंचकूला में पुलिस ने दिखाया दम सड़कों पर जाम छकाने वालों की अब नहीं खैर

 

 ये भी पढ़ें ....

हांसी में आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का कार्यकर्ताओं से मिले