पत्नी का आरोप- पति ने अननेचुरल सेक्स किया; यमुनानगर में शादी के कुछ ही दिनों बाद घर से निकाला, प्रताड़ित कर मारपीट की
Yamunanagar Wife Alleges Husband Unnatural Sex And Dowry Harassment
Wife Alleges Unnatural Sex: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित कर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. बताया जाता है कि महिला ने बिचौलिए के जरिये दूसरी शादी की थी. जहां शादी के कुछ दिनों बाद ही पति ने दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसके साथ मारपीट की गई और अब उसे घर से भी निकाल दिया गया. पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है.
पत्नी का आरोप- पति ने अननेचुरल सेक्स किया
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक सेक्स करता है. उक्त महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ अप्राकृतिक तरीके से सेक्स सहित दहेज के लिए प्रताड़ित (मारपीट) करने और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है. वहीं महिला का कहना है कि बिचौलिए ने झूठ बोलकर यह रिश्ता कराया. बता दें कि अप्राकृतिक सेक्स के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और हरियाणा में पिछले दिनों भी ऐसे मामले सामने आते देखे गए हैं.
यह भी पढ़ें-