CM Khattar on Ram Rahim furlough

Ram Rahim पर CM Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान, जेल से बाहर आने पर कह डाली ये बात

CM Khattar on Ram Rahim furlough

Ram Rahim News

Ram Rahim News : यौन शोषण और हत्या जैसे केस में सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को अब बड़ी राहत मिली है| राम रहीम अब 21 दिन के लिए जेल से आजाद हो गए हैं| दरअसल, गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो देने जैसा बड़ा फैसला लिया गया है| ऐसा पहली बार है जब राम रहीम को 21 दिन यानि इतने लम्बे समय की फरलो दी गई है| इससे पहले राम रहीम को पैरोल दी जा चुकी है| हाल ही में राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल दी गई थी|

चुनाव से जुडी राम रहीम की आजादी ....

इधर, राम रहीम के जेल से बाहर आने पर तमाम सवाल उठ खड़े हुए हैं| दरअसल, Ram Rahim को ऐसे वक्त पर फरलो दी गई है जब पंजाब सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है| इसलिए राम रहीम की इस आजादी को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है| इसके साथ ही बहुत लोगों की तरफ से राम रहीम को फरलो दिए जाने का विरोध भी हो रहा है|

Ram Rahim पर CM Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान ...

वहीं, राम रहीम की फरलो को लेकर तमाम बातों के बीच अब खुद हरियाणा के CM Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान सामने आया है| सीएम खट्टर का कहना है कि, राम रहीम की फरलो को चुनाव से जोड़कर न देखा जाए| यह मात्र एक संयोग है कि राम रहीम को चुनाव के बीच फरलो मिली| यह सब कुछ एक कानूनी प्रक्रिया के तहत है| इसे राजनीति से जोड़ना गलत| बताया जाता है कि, जेल में किसी कैदी के अच्छे व्यवहार और और उसकी जेल के अंदर लम्बी सजा को देखते हुए उसे फरलो दी जाती है|  यह एक प्रकार से जेल से अस्थाई छुट्टी होती है|

सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम ...

बतादें कि, राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन मामलों में में सजा मिली हुई है| सबसे पहले राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई| इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और अभी हाल ही में रणजीत सिंह हत्याकांड में भी फैसला आया| इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई| बतादें कि, तीनों ही मामलोँ में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है| राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा पूरी कर रहे हैं|