CM Flying Squad raids Agriculture and Farmers Welfare Office in Sector 21
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सेक्टर 21 में कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय पर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की छापेमारी

CM Flying Squad raids Agriculture and Farmers Welfare Office in Sector 21

CM Flying Squad raids Agriculture and Farmers Welfare Office in Sector 21

CM Flying Squad raids Agriculture and Farmers Welfare Office in Sector 21- चंडीगढ़I सेक्टर 21 स्थित कृषि एवं किसान कल्याण के उप कृषि निदेशक कार्यालय में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग स्क्वायड के इंचार्ज परवीन आर्य ने किया। छापेमारी के दौरान कार्यालय के दस्तावेजों और कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच की गई।

छापेमारी के दौरान चार कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले, जिसके बारे में जांच की जा रही है कि ये कर्मचारी फील्ड में थे या गैरहाजिर। जांच के बाद अगर कोई कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा कार्यालय के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं और किसान कल्याण की योजनाओं का लाभ किसानों को मिला या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए और कहा कि उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अगर किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी से कार्यालय में हड़कंप मच गया है और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट का इंतजार है।