समानता के साथ समरसता कार्यक्रम: महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान
BREAKING
पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या? पंजाब में 'ऑपरेशन प्रहार-2' का ऐलान; वांटेड गैंगस्टरों की आएगी आफत, खुद सीनियर पुलिस अफसर फील्ड पर उतरेंगे, DGP को सुनिए

समानता के साथ समरसता कार्यक्रम: महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान

Harmony Program with Equality

Harmony Program with Equality

Harmony Program with Equality: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ की त्रिवेणी में डुबकी लगाई. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाकुंभ में आकर और गंगा स्नान करके अद्भुद सुख की प्राप्ति हुई हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आना सौभाग्य की बात हैं. यह एकता का भी महाकुंभ हैं. वहीं दिल्ली में बीजेपी की जीत को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये पीएम मोदी की गारंटी हैं, जिसकी वजह से 27 साल बाद गैर बीजेपी पार्टी की विदाई हुई है.

इसके अलावा यूसीसी को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये उनका संकल्प था और उसी को पूरा किया गया हैं. दूसरे राज्यों में यूसीसी लागू करने पर उन्होंने कहा कि यूसीसी की गंगा उत्तराखंड से निकली हैं जो पूरे देश मे बहेगी. वहीं यूसीसी लागू करने पर संतों ने पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान

बता दें कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना है. यूसीसी लागू होने के बाद पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाकुंभ आएं. महाकुंभ में साधु संतों ने यूसीसी लागू करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया. इस कार्यक्रम में सभी साधु संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी लागू करने पर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.

29 राज्यों के श्रद्धालु शामिल

इस दौरान कार्यक्रम में अलग-अलग प्रदेशों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी की. सम्मान समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज, चिदानंद महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी महाराज और तमाम संत महात्माओं के साथ 29 राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए.