CM Channi UP Bihar Delhi Bhaiya Statement
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गलत बात कह गए CM चन्नी, पंजाब में घुसने नहीं देंगे... UP, बिहार और दिल्ली वालों के लिए ऐसे शब्द

CM Channi UP Bihar Delhi Bhaiya Statement

CM Channi UP Bihar Delhi Bhaiya Statement

विधानसभा चुनाव- 2022 को लेकर राजनीतिक नेता अपनी बयानबाजियों में मर्यादाओं का उलंग्घन करते नजर आ रहे है| नेता ऐसे-ऐसे बयान दे डालते हैं जिनसे दूसरों को तकलीफ पहुंच सकती है, उनका अपमान हो सकता है| इधर, इस कड़ी में अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कुछ ऐसी बयानबाजी की है| जिससे पंजाब से दिल्ली होते हुए यूपी, बिहार तक मामला काफी ज्यादा गरमा गया है| दरअसल, प्रियंका गांधी के साथ पंजाब के रूपनगर में एक रोड शो के दौरान सीएम चन्नी ने यह नहीं सोचा कि वह क्या बोल रहे हैं और उन्होंने विवादित बयान दे डाला|

सीएम चन्नी ने कहा- 'प्रियंका गांधी पंजाबियों की बहू हैं। अपनी पंजाबन हैं| अब बस सारे पंजाबियों पूरी दम के साथ एक साथ हो जाओ| ये जो यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भइये पंजाब में आकर राज करना चाहते हैं, इन्हें इधर घुसने नहीं देना है| हैरानी की बात यह है कि जब चन्नी यह सब बोल रहे थे तो उनके पास खड़ीं प्रियंका गांधी बस हंसें जा रहीं थीं| और बाद में तालियां बजाती भी नजर आईं| बरहाल, चन्नी का इसतरह का बयान शर्मनाक है|

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना...

इधर, चन्नी के पूरे वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने निशाना साधा| अमित मालवीय ने कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं… ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर?

CM चन्नी का विवादित बयान

वहीं, यूपी बीजेपी ने प्रियंका गाँधी पर तंज कसते हुए कहा कि '''प्रियंका वाड्रा हूँ, यूपी के लोगों को कांग्रेस गाली दे तो हंस सकती हूँ''|

CM चन्नी का विवादित बयान

केजरीवाल ने भी साधा निशान...

केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। पूरा देश एक है, हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं इसलिए फिर वह भी 'भैया' हैं|

 

वीडियो लिंक - https://twitter.com/amitmalviya/status/1493825847135916032