CM Bhagwant Mann Good News To Temporary Employees on Lohri

पंजाब से बड़ी खबर; लोहड़ी पर कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई, CM भगवंत मान दे रहे अहम जानकारी

CM Bhagwant Mann Good News To Temporary Employees on Lohri

CM Bhagwant Mann Good News To Temporary Employees on Lohri

CM Bhagwant Mann Good News To Temporary Employees on Lohri: आज लोहड़ी का पर्व है और इस पर्व पर CM भगवंत मान ने पंजाब को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, यह खुशखबरी पंजाब के कच्चे कर्मचारियों के लिए है। सीएम मान ने जानकारी दी है कि, पंजाब में 6000 से अधिक कच्चे कर्मचारियों की पक्केतौर पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सरकार जल्द ही साझा करेगी।

लोहड़ी पर सीएम भगवंत मान का ट्वीट

सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''लोहड़ी पर्व के अवसर पर आज मैं आपके साथ एक और खुशखबरी साझा कर रहा हूं... हमारी सरकार लगातार जन हितैषी निर्णय ले रही है और इस संबंध में अब 6000 से अधिक कच्चे कर्मचारियों की पक्केतौर पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है...  इस बारे में विस्तृत विवरण जल्दी ही जारी होगा... आपको लोहड़ी की बधाई...

टीचर्स डे पर भी CM मान ने दी थी ऐसी खुशखबरी

बतादें कि, इससे पहले टीचर्स डे पर CM भगवंत मान ने राज्य के कच्चे टीचरों के लिए बड़ी खुशखबरी जारी की थी। सीएम मान ने पंजाब के 8,736 कच्चे टीचरों को पक्का करने का ऐलान किया था। पक्के होने वाले 8,736 टीचरों में 5,442 एजुकेशन प्रोवाइडर, 1,130 इनक्लूसिव एजुकेशन वालंटियर, ट्रांसपेरेंट पॉलिसी के अधीन आए 1,639 और बोर्ड के तहत आए 525 टीचर शामिल हैं।

कानूनी पेंच न फंसे, ऐसा काम करता हूं

इस दौरान सीएम मान ने कहा था कि आने वाले समय में सरकार और बाकी कर्मचारियों की भी पक्केतौर पर नियुक्त करेगी। लेकिन हमारी सरकार जो भी काम करती है कानूनी रूप से और स्थायी रूप से करती है ताकि आगे कोई दिक्कत न आये। कोई कानूनी पेंच न फंसे। बतादें कि, भगवंत मान सरकार ने पंजाब में ग्रुप सी और डी के करीब 35,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही है।