CM Bhagwant Mann Closed Samana Toll Plaza in Punjab
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

पंजाब में एक और टोल बंद, VIDEO; CM भगवंत मान ने फ्री किया, बोले- लोगों के रोजाना 3 लाख 80 हजार रुपए बचेंगे

CM Bhagwant Mann Closed Samana Toll Plaza in Punjab

Punjab Samana Toll Plaza Closed: पंजाब के पटियाला जिले में स्थित समाना टोल प्लाजा बंद कर दिया गया है। यह 9वां टोल प्लाजा है जिसे सीएम भगवंत मान ने बंद किया है। सीएम मान बुधवार को खुद टोल पर पहुंचे और इसे बंद किया। सीएम मान ने कहा कि, समाना टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों के रोजाना 3 लाख 80 हजार रुपए बचेंगे। मान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार को पंजाब में अभी एक साल हुआ है और इस एक साल में ही अबतक 9 टोल प्लाजे बंद किए जा चुके हैं।

मान ने कहा कि, अगर पिछली सरकारों की नियत अच्छी होती तो ये काम पहले ही हो चुका होता। लेकिन उनकी नियत ही अच्छी नहीं थी। इसलिए लोगों की कमाई लूटी जाती रही। लेकिन अब पंजाब में लोगों की सरकार है। लोगों ने आम आदमी पार्टी के हक में बटन दबाई है तो सरकार बनने पर पार्टी भी अब लोगों के हक में बटन दबा रही है। सीएम मान ने कहा कि, लोगों के लिए आगे और ऐसे फैसले होते रहेंगे। टोल प्लाजों के बंद होने की संख्या और बढ़ सकती है.

समाना टोल प्लाजा को 2 बार बंद करने का मौका था

सीएम मान ने बताया कि, इस टोल का समझौता 1 सितंबर 2005 को साढ़े 16 साल के लिए किया गया था। लेकिन टोल कंपनी पंजाब सरकार के साथ समझौते को हवा में उड़ा रही थी। कंपनी ने समझौते का पालन नहीं किया और अपने मनमाने ढंग से काम किया। लेकिन इसके बावजूद पिछले सरकारों ने कंपनी पर कोई एक्शन नहीं लिया। सीएम मान ने कहा कि, इससे पहले 2013 और 2018 में दो ऐसे मौके थे जब टोल कंपनी से टोल छीना जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

सीएम मान ने कहा कि, टोल कंपनी ने समझौते को पालन न करके जो गलती है उसका हर्जाना जुर्माने के रूप में कंपनी से वसूल किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो कंपनी के खिलाफ FIR करेंगे। सीएम मान ने कहा कि पूरे देश में इस कंपनी के ठेके हैं अगर हमने इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया तो इसे कहीं और ठेके नहीं मिलने वाले।

कीरतपुर-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल किया था बंद

बतादें कि, इससे पहले हाल ही में सीएम भगवंत मान ने कीरतपुर-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा बंद कर दिया था। सीएम मान ने जानकारी दी थी कि, इस टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों के एक दिन के लगभग 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे। इस टोल कंपनी ने भी कई बार समझौते का उल्लंघन किया था। वहीं कंपनी ने फिर से टोल प्लाजा की अवधि 582 दिन बढ़ाने की अर्जी दी थी। लेकिन कम्पनी के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया था।