christmas celebration in new chandigarh

ईसाई समुदाय ने दिया लड़कियों की शिक्षा पर ज़ोर 

Christmas Celebration

 
मोहाली//चंडीगढ़ : 20 दिसंबर 2022: (कार्तिका सिंह)::
Christmas Celebration in New Chandigarh

मोहाली से चंडीगढ़ तक क्रिसमस की शोभायात्रा

कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब में झड़प जैसी कुछ घटनाओं की आशंका थी। व्यक्त किया कि इस बार क्रिसमस के आसपास हंगामा हो सकता है। इन तमाम आशंकाओं के बावजूद ईसाई समुदाय ने मोहाली से चंडीगढ़ तक भव्य शोभा यात्रा निकाली. इसके साथ ही क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय ने पूरे समाज को महिलाओं की समानता का संदेश देते हुए इस बात पर जोर दिया कि लड़कियों और महिलाओं को उच्च और उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए प्रकाशस्तम्भ बनना चाहिए। महिलाएं न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ और खुशहाल बना सकती हैं। महिलाओं के सहयोग से ही समाज में बदलाव संभव है। क्रिसमस के मौके पर महिला सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम चंडीगढ़ ने किया भव्य आयोजन 

चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम चंडीगढ़ न्यू ऑफ प्रॉफिट बजिन्दर सिंह मिनिस्ट्री की ओर से प्रॉफिट बजिन्दर सिंह जी के नेतृत्व में बूथगढ़ मोहाली सिसवां रोड से चंडीगढ़ तक एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की तादाद में पंजाब राज्य के अलावा अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्वालुओं ने भगवान (प्रभु) येसु मसीह का जन्म दिवस मनाया।

 

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर प्रॉफिट बजिंदर सिंह और हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय, पूर्व  मंत्री अशोक   प्रधान व प्रॉफिट बजिंदर सिंह मंत्रालय के अध्यक्ष अवतार सिंह, चेयरमैन संजीव कुमार, राज कुमार, सचिव राजेश चौधरी,ब्बलू थोबा,परमजीत कंग,राजेश चौधरी,मॉनारिटी कमिशन के प्रधान टोनी,पंजाब स्टेट कमिशन फॉर मॉनिरिटी पंजाब सरकार के सदस्य ईसा दास ने केक काट कर और हवा में गुब्बारे छोड़ कर शोभा यात्रा का उद्घाटन किया।

इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हजारों श्रद्वालुओं को स्टेज से संबोधित करते हुए उनहेंकिसी धर्म जाति का नहीं बल्कि मानवता का सेवा करने को परम कार्य बताया और सभी श्रद्वालुओं की श्रद्वा-भाव को देख कर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानवता इंसान का सबसे बड़ा धर्म है और खास करके महिलाओ को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। इसके लिए उनके जीवन में शिक्षा का होना बहुत जरूरी है क्योंकि एक शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिसके जरिए वह विश्व में कहीं भी अपना नाम कमा सकते हैं। इस दौरान प्रॉफिट बजिंदर सिंह और उनकी समूची टीम ने हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने पर तहदिल से आभार भी जताया।

गौरतलब है कि शोभायात्रा चर्च के स्थान से शुरू हो कर चंडीगढ़ के पहले से निर्धारित रास्तों से होते हुए गुजरी जहां पर श्रद्वालुओं की ओर से शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया और इस मौके पर श्रद्वालुओं ने प्रभु ईसू मसीह को याद करते हुए झूमते नजर आए। इसके अलावा शोभा यात्रा में प्रॉफिट बजिंदर सिंह जी ने लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की बधाई दी और सभा को प्रभु के संदेश के अनुसार ईश्वर से एकाकार होने के लिए प्रार्थना एवम आध्यात्मिक शब्दों से संबोधित किया। पूरे पंजाब में शांति और प्रगति के लिए प्रार्थना की। शोभा यात्रा में बहुत ही मनमोहक मनोहारी दृश्य देखने लायक थे।
राहगीर अपने वाहनों को रोक रहे थे और झांकी की तस्वीरें ले रहे थे, विभिन्न समितियों के नेताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर, चाय, पकौड़े, पूड़ी छोले और बिरयानी आदि के अटूट लंगर लगाए गए थे। सभी लोगों में गजब का उत्साह देखा गया और वाहनों को गुब्बारों, मालाओं और रंग-बिरंगी चीजों से सजाया गया, जिसमें पादरी व क्राइस्ट लीडर आदि मौजूद थे। इस मौके पर पंजाब क्रिश्चियन फेडरेशन के चेयरमैन आरिफ चौहान, अध्यक्ष पीटर चीदा, आम आदमी पार्टी के नेता सन्नी बावा, संत बलविंदर जॉन, बिशप लाल मसीह, सैमुअल, सोनी पास्टर, पास्टर पूरन, पास्टर कुलविंदर के अलावा अन्य राज्यों से पहुंचे पास्टर आदि ने हिस्सा लिया।