आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

1000270233

Chief Minister Yogi Adityanath launches a scathing attack

आगरा। Chief Minister Yogi Adityanath launches a scathing attack, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर शनिवार को सपा और कांग्रेस पर तीखे दिखे। उन्होंने डबल इंजन की सरकार में कराए जा रह विकास कार्यों को बताते हुए सपा और कांग्रेस की सरकाराें का जिक्र किया। कहा कि तब ऐसा नहीं होता था।

वर्ष 2017 से पहले जनता का पैसा सैफई सिंडिकेट की लूट और डकैती का माध्यम बनता था। युवाओं की नौकरी पर चाचा-भतीजे कुंडली मारकर बैठ जाते थे। व्यापारियों से छीनाझपटी होती थी। मुख्यमंत्री मौज मस्ती में व्यस्त रहते थे। तो यह सब तो होना ही था। उन्होंने कहा कि अब यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है, यहां सब चंगा ही चंगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत एक वर्ष में उत्तर प्रदेश में हमने नौ लाख युवाओं को नौकरी दी। आगरा के नौजवानों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाता है। पहले सैफई सिंडिकेट कुंडली मारकर बैठ जाते थे। चाचा- भतीजे ऐसा कर देते थे कि न्यायालय को स्टे करना पड़ता था। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता।

तब व्यापारी यह सोचकर नहीं आता था कि वह अपने घर आ पाएगा या नहीं। अब या तो माफिया काे जेल होगी या जेहन्नुम मिलेगा। तीसरी कोई जगह नहीं होगी। आज डबल इंजन की सरकार विकास कार्य करा रही है। मैंने जिन कार्यों को आपके सामने गिनाया उन्हें पिछली सरकारें भी कर सकती थीं। इसके लिए समय और जनता जनार्दन के साथ संवाद चाहिए। इसके लिए सोच भी चाहिए।

जिनकी सोच स्वयं के परिवार के लिए हो, उनसे बड़े विकास कार्यों की उम्मीद नहीं की जा सकती। जहां मुख्यमंत्री 12 बजे उठता हो, दो बजे तैयार होता हो। पांच बजे जिम और सात बजे मित्रों के साथ मौज मस्ती में लिप्त हो जाता हो। वहां का भगवान मालिक था। हर थाना और तहसील गुंडों के हवाले। प्रदेश में दंगे, गुंडाराज माफिया राज था। अब यूपी की तस्वीर अलग है।

अब न कर्फ्यू न दंगा है। यूपी में अब सब चंगा ही चंगा है। विकास का यह क्रम आगे चलता रहे। इसमें निरंतरता बनी रहे। इसके लिए आप सबका आशीर्वाद जनप्रतिनिधियों को मिलता रहना चाहिए। इसके बाद ही डबल इंजन की सरकार बुलेट ट्रेन की रफ्तार से चलती है। उसी आगरा से जोड़ने के लिए हम यहां जुटे हैं।

सपा ने बनाया मुगल म्यूजियम, अब दिखता है छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य

जिस आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने शौर्य दिखाया था, वहां सपा मुगल म्यूजियम बना रही थी। हमने राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर इसका निर्माण शुरू कराया। इस वर्ष निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। आगरा में वे जिस कोठी में रहते थे। वहां स्मारक बनेगा।

बटेश्वर, कैलाश, गुरु का ताल, फतेहपुर सीकरी, शौरीपुर जैन तीर्थ के विकास कराए जा रहे हैं। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी होटल के निर्माण की स्वीकृति सरकार ने दी है।