Haryana CMO Resigns: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का इस्तीफा

Haryana CMO Resigns: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का इस्तीफा

Haryana CMO Resigns

Haryana CMO Resigns

एचएसएससी के पूर्व चेयरमैन होंगे सीएम ने नए राजनीतिक सचिव
चेयरमैन रहते हुए कई विवादों में उछला था नाम

चंडीगढ़। Haryana CMO Resigns: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय में फिर से बदलाव हुआ है। पहले से चल रही अटकलों के अनुसार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव ने अपने पद से इस्तीफा(Ajay Gaur Resignation) दे दिया है। आनन-फानन में उनके स्थान पर विवादों में रहे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में पिछले करीब दो माह से बदलाव चल रहा है। मुख्यमंत्री के प्रिंसीपल ओएसडी रहे नीरज दफ्तौर का इस्तीफा भी कई दिनों तक गुप्त रखा गया लेकिन पिछले माह सरकार ने दफ्तौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया(Ajay Gaur Resignation accepted)। 

यह पढ़ें: Son Donated to the Camp: अजीबोगरीब मन्नत, बाबा की कृपा से बच्चे होते रहेंगे, डेरे को दान किया बेटा

सीएम के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने इस्तीफा दिया

दफ्तौर के इस्तीफे के बाद सरकार ने सीएमओ के अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया तो ओएसडी भूपेश्वर दयाल से सभी विभाग वापस ले लिए गए। दयाल को सीएमओ से हटाए जाने की चर्चाएं तीन दिन तक चलती रही लेकिन चार दिन बाद दोबारा सीएमओ अधिकारियों के विभागों का वितरण किया गया तो भूपेश्वर दयाल की वापसी हो गई।

यह पढ़ें: Car Climbing on Youths: युवकों पर चढ़ाई गाड़ी: होटल में पार्टी कर लौट रहे 3 दोस्त घायल

अब दीपावली से पहले चल रही अटकलों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया। इसके कुछ समय बाद बुधवार को ही मुख्य सचिव ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष रहे भारत भूषण भारती को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त कर दिया। भारती जब इस पद पर थे तो कई बार पेपर लीक की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहे हैं।