दो दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वापस आकर हो सकती है मंत्रिमंडल बैठक

दो दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वापस आकर हो सकती है मंत्रिमंडल बैठक

दो दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

दो दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वापस आकर हो सकती है मंत्रिमंडल बैठक

शिमला। Himachal Pradesh CM Delhi Visit, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक बार फि‍र से दिल्‍ली के दौरे पर जाएंगे। जयराम ठाकुर का 25 व 26 अप्रैल को नई दिल्ली का दौरा प्रस्तावित हुआ है। चुनावी वर्ष में जयराम ठाकुर का यह दौरा काफी अहम रहेगा। हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष नवंबर तक विधानसभा प्रस्‍तावित हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश की हर हलचल पर सबकी निगाह है। अब मुख्‍यमंत्री के दौरे को अधिकारिक कार्यों के लिए बताया जा रहा है। लेकिन चुनावी वर्ष में सीएम के दौरे को राजनीतिक हलचल से भी जाेड़ा जा रहा है।

सीएम जयराम ठाकुर दिल्‍ली दौरे के दौरान वह विभिन्न मंत्रालयों में प्रदेश के लंबित मामलों को उठाएंगे, ताकि राज्य को अधिक से अधिक राशि प्राप्त हो सके। इसके संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम रहेगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 27 अप्रैल को संभावित बताई जा रही है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है।

पिछले सप्ताह सामान्य प्रशासन विभाग की कैबिनेट ब्रांच की ओर से मंत्रिमंडल बैठक को लेकर फाइल मुख्यमंत्री को भेजी गई थी, जिस पर अभी तक मंत्रिमंडल बैठक आयोजन की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। बैठक में सीएम की ओर से हिमाचल दिवस पर की गई घोषणाओं पर मुहर लगाई जाएगी। इसके अलावा विभ‍िन्‍न विभागों में रिक्‍त पड़े पदों को भरा जाएगा।