मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ किया वादा निभाया, मुआवज़े के चैक सौंपे

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ किया वादा निभाया, मुआवज़े के चैक सौंपे

Hands over Compensation Checks

Hands over Compensation Checks

 फ़सल खराबे के साथ-साथ गाएं, भैंसें और बाकी जानवरों के हुए नुकसान के मुआवज़े के चैक पीड़ितों को सौंपे  
  
 15 अगस्त तक विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवज़ा देने का वादा किया था-भगवंत सिंह मान

 पटियाला, 15 अगस्त: Hands over Compensation Checks: राज्य में हाल ही में आईं बाढ़ों से बुरी तरह से प्रभावित लोगों के साथ किये वायदे को निभाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बाढ़ों से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित लोगों को मुआवज़ा के चैक सौंपे।  
      आज यहाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में करवाई गई विशेष गिरदावरी के बाद मुआवज़ा तय किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ से पीड़ित लोगों को मुआवज़ा देने के लिए वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मनोरथ के लिए राज्य सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं और प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।  
      मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ख़ुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके ज़मीनी स्थिति का पता लेते रहे हैं और अब प्रभावित जिलों के लोगों की मदद के लिए पूरी ताकत लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ों के कारण हुए नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के हुक्म दिए गए थे। भगवंत सिंह मान ने बताया कि अधिकारियों को 15 अगस्त तक हर हाल में विशेष गिरदावरी का काम मुकम्मल करने के हुक्म दिए गए हैं।  
      मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को मुआवज़ा देने के लिए फ़सल, जानवर, घर या अन्य नुकसान को विशेष गिरदावरी अधीन लाया गया ताकि इस नुकसान की भरपायी की जा सके। उन्होंने दुख के साथ कहा कि बाढ़ों से राज्य के 19 जिलों के 1495 गाँव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी सरकार पीड़ित लोगों को नुकसान के एक-एक पैसे का मुआवज़ा देगी।  

यह पढ़ें:

पीजीआई में मरीजों के साथ आज का सेलिब्रेशन अद्भुत रहा

मुख्यमंत्री ने आज़ादी के 76 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 76 और आम आदमी क्लीनिक किए लोगों को समर्पित

पंजाब के राज्यपाल द्वारा के. शिव प्रसाद की ‘गीता आचरण - इक साधक दे दृष्टिकोण तों’ नामक पुस्तक का विमोचन