मुख्यमंंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना: शिमला में दौड़ेंगी 18 नई इनोवा टैक्सी

Jai

Chief Minister Jai Ram Thakur

शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला की सडक़ों पर जल्द ‘राइड विद प्राइड’ योजना के तहत 18 नई टैक्सी दौड़ेंगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को ओक ओवर से 2.91 करोड़ रुपए में खरीदी गई टैक्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करके जनता को समर्पित किया। इन्हें स्मार्ट सिटी शिमला के तहत खरीदा गया है।

प्रतिबंधित व वर्जित सडक़ों पर चलेगी टैक्सियां

राइड विद प्राइड टैक्सियां शिमला की प्रतिबंधित और वर्जित सडक़ों पर दौड़ाई जाएंगी, क्योंकि इन सडक़ों पर बिना परमिट के कोई भी व्यक्ति निजी वाहन नहीं दौड़ा सकता। इससे आम लोगों को शिमला के विभिन्न उप नगरों से शिमला शहर पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे लोग इनोवा टैक्सियों के माध्यम से सीधे रिज व मॉल रोड पर पहुंच सकेंगे।

12 टेम्पो ट्रैवलर और 20 इलेक्ट्रिक बसें भी स्वीकृत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला द्वारा एचआरटीसी को 18 इनोवा टैक्सियों के अलावा 12 टेम्पो ट्रैवलर और 20 इलेक्ट्रिक बसें भी दी गई हैं, जो आगामी सितम्बर माह में जनता को समर्पित कर दी जाएंगी। स्मार्ट सिटी शिमला के अंतर्गत टेम्पो ट्रैवलर, इलेक्ट्रिक बसें, ढली बस स्टैंड, चार्जिंग स्टेशन तारादेवी और डिजिटल पेमेंट सिस्टम के लिए कुल 46 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

बुजुर्गों, महिलाओं और शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों को होगा फायदा

जयराम ठाकुर ने कहा कि राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा के माध्यम से बुजुर्गों, महिलाओं, शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों सहित स्थानीय निवासियों तथा यहां आने वाले पर्यटकों को परिवहन की और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ॥क्रञ्जष्ट द्वारा राइड विद प्राइड टैक्सियों का पहले से ही संचालन किया जा रहा है।

यह सेवा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा रोगियों के लिए अत्यन्त उपयोगी साबित हो रही है। शिमला शहर में प्रतिदिन 3000 से अधिक यात्री राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा उपयोग अपने दैनिक कार्यों के लिए कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में हाल ही में 205 नई बसें शामिल की गई हैं। वर्तमान में निगम के बेड़े में कुल बसों की संख्या 3100 तक पहुंच गई है। वर्ष 2022-23 में 397 और नई बसों की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।