छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट 7 अप्रैल 2026: कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार
Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ का मौसम 7 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तापमान में अभी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। पश्चिम बंगाल में नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। नए सिस्टम के कारण कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
कैसा रहेगा मंगलवार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं, हवा की रफ्तार 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर- झारखंड: रामगढ़ में पुलिस-मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में CRPF जवान घायल
तापमान में हो रहा है बदलाव
मौसम का मिजाज राज्य में बदला हुआ है। तापमान में कभी गिरावट तो कभी वृद्धि देखने को मिल रही है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास असर दिखाई नहीं देगा।
क्यों बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी है। जो छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है। इसी का असर है कि राज्य में बादल, बारिश और गरज-चमक के हालात बन रहे हैं। बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे गर्म जिला जगदलपुर रहा। जगदलपुर जिले का तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अंबिकापुर का रहा। अंबिकापुर का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- नया सिस्टम एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम
- राज्य के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना
- रायपुर में गर्मी और उमस भरा मौसम, बारिश के आसार नहीं
- 40 से 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश हुई थी। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि सोमवार को तेज धूप के कारण लोगों को उमस महसूस हो रही है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में हवाएं चल सकती हैं। जिस कारण तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम से नीचे रहने की संभावना है।