झारखंड: रामगढ़ में पुलिस-मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में CRPF जवान घायल

झारखंड: रामगढ़ में पुलिस-मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में CRPF जवान घायल

Gangster Injured in Police Encounter in Ramgarh

Gangster Injured in Police Encounter in Ramgarh

रांचीः Gangster Injured in Police Encounter in Ramgarh, झारखंड के रामगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी घायल हो गया। जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों की ओर से जंगली रास्ते में छिपा कर लगाए गए आईईडी विस्फोट की घटना में एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोयला खदान के निकट राहुल दुबे गैंग के साथ मुठभेड़

उधर, रविवार देर रात रामगढ़ जिले के बासल चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कोयला खदान के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।


मुठभेड़ में गैंग का सदस्य सनी सिंह घायल

रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने बताया कि एक कोयला खदान के पास बदमाशों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया था। पुलिस के खुद को घिरा देखकर गैंगस्टर राहुल दुबे के सदस्यों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में गैंग का सदस्य सनी सिंह घायल हो गया।


7 अपराधियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर राहुल दुबे के गैंग के अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) पहले ही इस गैंग के 7 बदमाशों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।