Chhattisgarh Big Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में भयानक नक्सली हमला; नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ में भयानक नक्सली हमला; नक्सलियों के IED ब्लास्ट में इतने जवान शहीद, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान निशाना बने

Chhattisgarh Big Naxal IED Blast Attack 3 DRG Jawans Martyred

Chhattisgarh Big Naxal IED Blast Attack 3 DRG Jawans Martyred

Chhattisgarh Big Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया है। इस हमले में 3 जवानों के शहीद होने की दुखद खबर है। ये सभी डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवान थे। ब्लास्ट में अन्य कई जवान बाल-बाल बचे। इस हमले के बाद सुरक्षा कर्मियों का ऑपरेशन जारी है और इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू कर दी गई है। मौके पर अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया है।

एक जवान का इलाज चल रहा

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में आज DRG के जवान डी-माइनिंग ऑपरेशन पर थे। इसी दौरान DRG के 4 जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। जिसके बाद उन्हें वहां से फौरन इलाज के लिए रवाना किया गया। लेकिन इस बीच 3 घायल जवानों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका अभी इलाज चल रहा है। ज्ञात रहे कि, इससे पहले भी नक्सलियों के प्लांट IED धमाकों में कई जवान शहीद हो चुके हैं। एक बार तो बीजपुर में IED ब्लास्ट में 10 जवानों के चीथड़े उड़ गए थे।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को मिटाने का ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ में लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से निष्क्रिय करने के प्रयास जारी हैं। पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ में अलग-अलग जगहों पर अब तक सैकड़ों नक्सली मारे जा चुके हैं। इनके मारे जाने के बाद जंगल से इनकी लाशें भी बरामद की गईं। वहीं भारी मात्र में इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए। छत्तीसगढ में डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड), सीआरपीएफ़, राज्य पुलिस के जवान संयुक्त रूप से नक्सलियों के खात्मे का काम कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कई जवानों की शहदत भी हो रही है।

नक्सलियों का गढ़ बना है छत्तीसगढ़

बतादें कि, छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली एक्टिव हैं और लाल आतंक के साये में सुरक्षा जवानों को जख्म दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जैसे अलग-अलग जिलों में एक्टिव नक्सली अबतक कई बड़े हमले कर चुके हैं और इन हमलों में कई जवानों की शहादत हुई है। हालांकि, इस बीच हमारे जवानों ने भी कई नक्सलियों को ढेर किया है। सुरक्षा जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और इसी बीच नक्सली चुपके से हमला कर देते हैं।