Chanot Water Protest Completes 60 Days

चानौत जल आंदोलन के 60 दिन पूरे, पीएम मोदी के जींद दौरे पर ग्रामीण उठाएंगे पेयजल की मांग

pani

Chanot Water Protest Completes 60 Days

जींद: चानौत गांव में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर चल रहा जल आंदोलन मंगलवार को 60वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारत की विभिन्न खाप पंचायतों और किसान संगठनों के प्रतिनिधि शांतिपूर्ण ढंग से गांव के लिए 'टी' से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाएंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी अवसर पर चानौत जल आंदोलन से जुड़े लोगों ने अपनी मांग को राष्ट्रीय स्तर पर रखने की रणनीति बनाई है।

पंजाब केसरी से बातचीत में ग्रामीणों और किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग गांव को 'टी' से पेयजल उपलब्ध कराना है। उनका कहना है कि पिछले 60 दिनों से आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

आंदोलनकारी अनूप सिंह चानौत ने बताया कि आंदोलन को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से महिलाएं जींद पहुंच रही हैं। 15 जुलाई को हजारों महिलाओं के जींद पहुंचने की संभावना है, जबकि 17 जुलाई को बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और खाप पंचायतों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी मांग शांतिपूर्ण तरीके से रखेंगे।