बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने उठाई मांग, फील्ड स्टाफ को रेन सूट-गमबूट और टीएंडपी उपलब्ध कराने की अपील
Electricity Board Employees' Union raises demand
Electricity Board Employees' Union raises demand, राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नितिश भारद्वाज और महासचिव प्रशांत शर्मा ने कहा है कि मानसून सीजन शुरू हो गया है, लेकिन बोर्ड अभी तक फील्ड स्टाफ को रेन सूट, गमबूट और टीएंडपी उपलब्ध नहीं करवा पाया है, जो बेहद दुख का विषय है और यूनियन इसकी शीघ्र आपूर्ति की मांग के साथ ऐसे विषयों पर कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करती है।
यूनियन इस प्रेस विज्ञप्ति के मार्फत सरकार और प्रबंधन से बिजली बोर्ड में शीघ्र स्थायी भर्ती की मांग करती है, क्योंकि एक तरफ दिन प्रतिदिन बिजली बोर्ड के ढांचे में वृद्धि हो रही है और दूसरी ओर बिजली बोर्ड में भर्ती का क्रम रुका पड़ा है और कर्मियों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
इसके चलते फील्डों में घटनाएं हो रही है और फील्ड में अधिकारियों को कार्य चलाने में दिक्कत आ रही है और मजबूरन कार्य को ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से करवाया जा रहा है जिसकी यूनियन कड़ी भर्त्सना करती है। यूनियन मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बोर्ड में आप अपनी वचनबद्धता के तहत शीघ्र भर्तियों का क्रम शुरू करने और ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के आदेश भी शीघ्र जारी करवाएं, ताकि सरकारी कर्मियों की तरह बोर्ड कर्मी भी ओपीएस से वंचित न रहे।