भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने अमित शाह से की मुलाकात, लिया संगठनात्मक मार्गदर्शन
- By Gaurav --
- Tuesday, 14 Jul, 2026
BJP Haryana In-charge Dr. Satish
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान डॉ. सतीश पूनियां ने अमित शाह का बाड़मेर-जैसलमेर की प्रसिद्ध हथकरघा बुनाई से निर्मित पारंपरिक ‘पट्टू’ ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अमित शाह को अपनी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ भी भेंट की।
मुलाकात के बाद डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्नेह और संगठनात्मक मार्गदर्शन हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के प्रति अमित शाह की दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।